---विज्ञापन---

पहले अपनी नाक ठीक कराओ… जब इस खूबसूरत एक्ट्रेस को दी गई थी ये सलाह, फिर एक फिल्म ने रातोंरात बना दिया स्टार

Bollywood Actress Inspiring Story: बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाना और उसे आगे बढ़ा पाना दोनों ही चीजें काफी मुश्किल हैं. लोग आपका काम देखे बिना ही आपको कई अलग-अलग सलाह देते हैं. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी खूबसूरती की मिसाल हर कोई देता है. लेकिन एक वक्त उन्हें शक्ल-सूरत के लिए ताना मारते थे.

शक्ल-सूरत के लिए सुने ताने

  हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की, जिन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें भी अपने करियर की शुरुआत में काफी कुछ सुनना पड़ा था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपनी नाक और शक्ल-सूरत को लेकर कुछ सुनने को मिलता था.

---Advertisement---

पहले अपनी नाक ठीक कराओ...

    माधुरी दीक्षित ने पिछले साल नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मैंने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही की थी, तब बहुत से लोग मुझसे कहते थे कि मेरी शक्ल अच्छी नहीं है. तुम ये करो, तुम्हारी नाक कैसी है, तुम कैसी दिखती हो, तुम कैसी सी हो. पहले अपनी नाक ठीक कराओ.'

सफल होने के बाद

  माधुरी ने आगे कहा, 'ये सब सुनने के बाद मैं जाकर मां से जाकर कहती थी, और मेरी मां कहती थीं, तुम परेशान मत हो. जिस चीज के लिए लोग तुम्हें आज बोल रहे हैं, तुम्हारे सफल होने के बाद लोग तुम्हारी यही बात पसंद करेंगे.'

---Advertisement---

मैं रातोंरात मशहूर हो गईं

    माधुरी ने आगे कहा, मेरा अपनी मां की बात पर यकीन करना मुश्किल लगता था. इसके बाद फिर फिल्म 'तेजाब' रिलीज हुई, जिसके बाद सब कुछ बदल गया. ये फिल्म हिट हो गई और मैं रातोंरात मशहूर हो गई.

माधुरी की आने वाली फिल्म

    बता दें कि आज भी माधुरी फिल्मों में एक्टिव हैं, पिछले साल उनकी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' रिलीज हुई थी. इस साल वो फिल्म 'मां बहन' में नजर आने वाली हैं.

First published on: May 15, 2026 12:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.