Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दुल्हन बनते ही चौपट हुआ 90s की इस हसीना का करियर, अब 37 साल बाद हुआ पछतावा, मांग रही काम

---विज्ञापन---

90s Actress Quitting Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और विनाश की कई जीवंत कहानियां मौजूद हैं, जहां कई एक्टर और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सफलता का आसमान चूमा है. वहीं, कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिनका करियर शुरू होते ही खत्म हो गया. आज हम आपको ऐसी एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपने हाथों से अपना करियर चौपट कर लिया. इस एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में पहचान मिलते ही एक्टिंग छोड़ दी और फिल्म छोड़ दी. चलिए आपको 90 के दशक की इस एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं.

कौन हैं ये एक्ट्रेस?

  हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सोनम खान हैं, जिन्होंने 1980 के दशक के दौरान अपने टीनेज में फिल्मी करियर की शुरुआत की. सोनम खान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'त्रिदेव' से की थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल और जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

---Advertisement---

पहली ही फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

'त्रिदेव' से सोनम खान युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो गई थी. इसके अलावा, अपने ग्लैमरस और बोल्ड किरदारों के जरिए वो फिल्ममेकर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई थी. 90s के दशक की शुरुआत में उन्हें अपने समय की सबसे टैलेंट एक्ट्रेस के तौर पर गिना जाने लगा.

डुबा दिया पूरा करियर

सोनम खान लगातार हिट फिल्मों के जरिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं. हर किसी को बॉलीवुड में उनका एक उज्ज्वल भविष्य दिखाई दे रहा था. इसी सोनम ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने उनके पूरे करियर को डुबा दिया.

---Advertisement---

फिल्मों को छोड़ने का फैसला

सोनम खान ने 'त्रिदेव' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजीव राय के साथ साल 1991 (2026 तक 37 साल हो गए) में शादी कर ली. इसके साथ ही उन्होंने अपने प्यार के लिए बॉलीवुड और फिल्मों को छोड़ने का फैसला कर लिया और गृहस्थ जीवन जीने लगी. हालांकि अब, सालों बाद उन्हें अपने इस फैसले पर पछतावा हो रहा है.

अब हो रहा पछतावा

सोनम ने हाल ही में बताया कि कैसे उन्होंने 21 साल की उम्र से पहले ही एक्टिंग और फिल्मों को छोड़ दिया और अपने करियर के सबसे बेहतरीन साल गंवा दिए. एक्ट्रेस ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें काफी लंबे समय तक परेशान किया. हालांकि, राजीव राय से तलाक के बाद अब वो फिर से जीवन में आगे बढ़ने का फैसला कर चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 12:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola