---विज्ञापन---
जब इस स्टार एक्टर को पॉकेटमार समझ बैठी थी पुलिस, कॉलर पकड़कर पूछे थे ऐसे सवाल
बॉलीवुड में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि कभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हुआ करते थे. वहीं, आज हम एक ऐसे ही यूट्यूबर की बात करेंगे, जिसे कभी पुलिस वालों ने चोर समझ लिया था और उनका कॉलर पकड़ लिया था.
सोशल मीडिया के तमाम ऐसे इंफ्लुएंसर हैं, जो कि आज जाने माने बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस बन चुके हैं. ज्यादातर इंफ्लुएंसर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर यूट्यूबर की थी और जैसे जैसे उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वैसे-वैसे उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से एक्टर बने यूट्यूबर्स में प्राजक्ता कोली, अपूर्वा मखीजा, भुवन बाम जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. वहीं, आज हम एक ऐसे ही यूट्यूबर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अब एक एक्टर बन चुके हैं. हालांकि एक वक्त पर उन्हें पुलिस ने पॉकेटमार समझ लिया था और उनका कॉलर पकड़ लिया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
भुवन बाम यूट्यूबर से बने एक्टर
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम की. जो कि इन दिनों अपने आने वाली वेब सीरीज द रिवॉल्यूशनरीज को लेकर चर्चा में बने हुए है. ये सीरीज 11 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान यूट्यूबर ने अपने पुराने दिनों के बारे में बात की, जब वह लोगों के बीच अपने यूट्यूब चैनल BB Ki Vines को लेकर फेमस थे. उन्होंने बताया कि किस तरह से पुलिस वालों ने उन्हें चोर समझ लिया था और कॉलर पकड़ लिया था.
फैंस ने लगा दी थी भीड़
स्टोरीबोर्ड 18 ग्लोबल जैन जी समिट में भुवन बाम ने अपने यूट्यूब के दिनों के किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि जब वह नौकरी नहीं करना चाहते थे और उन्होंने एक यूट्यूबर के दौर पर करियर की शुरुआत की थी. इस बी जब उनके 6 लाख सब्सक्राइबर हो गए थे. वहीं, एक्टर ने बताया कि जब मां को वह एक दिन सरोजिनी नगर ले गए तो पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ दिया था. एक्टर ने बताया कि जैसे ही वो कार से बाहर निकले तो वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया और चारों ओर से घेर लिया. जिसके बाद चीजों कंट्रोल से बाहर हो गईं और वहां पुलिस पहुंच गई.
जब पुलिस ने भुवन को समझ लिया था चोर
एक्टर ने बताया पुलिस ने उन्हें चोर समझ लिया था. उन्होंने कहा, "वहां पुलिस वाले आए, वो मुझे कॉलर से पकड़ कर ले गए, वो बोले-तूने जेब मारी किसी की? मैंने कहा, "मैंने जेब नहीं मारी." एक्टर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरी बात समझाने की कोशिश की, कि वह यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं. उन्होंने कुछ वीडियोज पुलिस वालों को दिखाए भी. इसके बाद उन्हें पुलिस वालों ने छोड़ दिया.
नौकरी नहीं करना चाहते थे भुवन
एक्टर ने बताया कि ये घटना उनके लिए यादगार बन गई. उन्होंने कहा कि घर लौटने के बाद जब घर के मिरर में उन्होंने मां को देखा तो वो मुस्कुरा रहीं थी. उन्होंने कहा, "मुझे पेरेंट्स को समझाना पड़ा कि मुझे बैंक के फॉर्म नहीं भरने है. मुझे नौकरी नहीं करनी है." भुवन ने ये भी बताया कि यूट्यूबर के तौर पर काम करने के लिए उन्हें पेरेंट्स को मनाना पड़ा और उन्हें सिर्फ 2 साल मिले थे. जिसके बाद उन्होंने इसपर काम किया और अगर वो सफल नहीं हुए तो वो अपने पेरेंट्स के मन की करने वाले थे. हालांकि वह अपने काम में सफल रहे.
इन फिल्मों और शोज में काम कर चुके हैं भुवन
बता दें कि भुवन बाम यूट्यूब चैनल BB Ki VInes से लोगों के बीच पॉपुलर हुए थे. वह यूट्यूब पर मजेदार वीडियोज बनाया करते थे, जो कि लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए. इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2021 में आई मूवी ‘ढिंढोरा’ से की. उसके अलावा वह ताजा खबर, रफ्ता रफ्ता जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.