Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam से भी तगड़ी इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ने उड़ाए सबके होश, रेटिंग देख रह जाएंगे दंग

ओटीटी की दुनिया में अक्सर बड़े बजट की फिल्में काफी ट्रेंड करती हैं, लेकिन एक मलयालम मिस्ट्री थ्रिलर 'इको' ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. 31 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने जबरदस्त सस्पेंस और कहानी से ऑडियंस को हिला कर रख दिया है. महज 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और नेटफ्लिक्स की 'टॉप 10' लिस्ट में बनी हुई है. आईएमडीबी (IMDb) पर इसे 8 की शानदार रेटिंग मिली है.

ओटीटी की दुनिया में अक्सर बड़े बजट की फिल्में काफी ट्रेंड करती हैं, लेकिन एक मलयालम मिस्ट्री थ्रिलर 'इको' ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. 31 दिसंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने जबरदस्त सस्पेंस और कहानी से ऑडियंस को हिला कर रख दिया है. महज 5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और नेटफ्लिक्स की 'टॉप 10' लिस्ट में बनी हुई है. आईएमडीबी (IMDb) पर इसे 8 की शानदार रेटिंग मिली है.

2 घंटे 5 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर- अगर आप 'दृश्यम' जैसी फिल्मों के फैन हैं, तो 'इको' आपके लिए एक जबरदस्त फिल्म है. 2 घंटे 5 मिनट की यह मिस्ट्री थ्रिलर बिना किसी शोर-शराबे के आपको लास्ट तक कहानी में जोड़े रखती है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म ने सस्पेंस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

---Advertisement---

'एनिमल ट्रिलॉजी' का धमाकेदार अंत- 'इको' फिल्म मशहूर लेखक बाहुल रमेश की 'एनिमल ट्रिलॉजी' (Animal Trilogy) का तीसरा और आखिरी हिस्सा है. बता दें कि इससे पहले इस सीरीज की 'किष्किंधा कांडम' और 'केरल क्राइम फाइल्स 2' जैसी फिल्मों ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी. वहीं इस फिल्म में डायरेक्टर दिंजिथ अय्याथन ने इंसानी स्वभाव और जानवरों (कुत्तों) के बीच के रहस्यमयी रिश्ते को बहुत ही संजीदगी से दिखाया है.

क्या है फिल्म की कहानी?- फिल्म की कहानी 'कट्टुकुन्नू' की धुंधली पहाड़ियों में सेट है. जहां फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग महिला 'म्लाथी' और उसके केयरटेकर 'पियूस' के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. म्हलाथी का पति 'कुरियाचन', जो एक मशहूर लेकिन कुख्यात डॉग ब्रीडर था, सालों से लापता है. फिल्म में दिखाया गया है कि जब कुछ रहस्यमयी लोग कुरियाचन की तलाश में वहां पहुंचते हैं, तो कई पुराने राज खुलने लगते हैं. वहीं इस फिल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध के दौर से लेकर आज के समय तक फैली हुई है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाती है.

---Advertisement---

'दृश्यम' और 'महाराजा' से तुलना- सोशल मीडिया पर फिल्म की तुलना 'दृश्यम' और 'महाराजा' जैसी सुपरहिट थ्रिलर फिल्मों से की जा रही है. लोगों का कहना है कि 'इको' में सस्पेंस को बहुत ही धीरे-धीरे और मनोवैज्ञानिक तरीके से बुना गया है. जहां फिल्म का क्लाईमैक्स तो इतना चौंकाने वाला है कि आप पलक झपकना भी भूल जाएंगे. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर इसे एक अलग ही लेवल पर ले जाता है.

शानदार स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस- वहीं इस फिल्म में आपको संदीप प्रदीप की पियूस के किरदार में जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलती है, जिसने सबको प्रभावित किया है. उनके अलावा विनीत, नरेन, बीनु पप्पू और सौरभ सचदेवा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. कह सकते हैं कि बिना किसी बड़े तामझाम के, केवल दमदार स्क्रिप्ट और एक्टिंग के दम पर यह फिल्म ओटीटी पर तहलका मचा रही है.

---Advertisement---
First published on: Jan 09, 2026 04:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो