---विज्ञापन---
Batwara 1947 Cast Fees: किसको मिली सबसे ज्यादा फीस? सनी देओल ने वसूले इतने करोड़, जानें प्रीति और शबाना की सैलरी
'बटवारा 1947' में सनी देओल ने कितनी फीस ली है. जानिए प्रीति जिंटा, अली फजल और बाकी स्टार्स को फिल्म के लिए कितनी रकम मिली?
Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल और प्रीति जिंटा की मच अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है, क्योंकि करीब 23 साल बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर नजर आने वाली है. दोनों इससे पहले साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' में साथ काम कर चुके हैं. वहीं, प्रीति जिंटा भी लंबे वक्त बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट की फीस
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और कनिका कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ अब इसकी फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है.
सनी देओल ने ली सबसे मोटी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बटवारा 1947' का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में लीड रोल निभाने वाले सनी देओल फीस के मामले में सबसे आगे हैं. खबरों की मानें तो अभिनेता ने इस फिल्म के लिए करीब 60 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. यानी फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा उनकी फीस में ही चला गया.
प्रीति जिंटा को मिले कितने करोड़
सनी देओल के बाद फीस के मामले में प्रीति जिंटा का नाम आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए प्रीति को करीब 10 करोड़ रुपये फीस मिली है. लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी होने की वजह से भी फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है.
कैमियो में अली फजल ने भी छापे करोड़ों
फिल्म में अभिनेता अली फजल भी कैमियो करते दिखाई देंगे. भले ही उनका रोल छोटा है, लेकिन फीस के मामले में उन्होंने भी अच्छी-खासी रकम वसूली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अली फजल को इस कैमियो के लिए करीब 7 करोड़ रुपये में साइन किया गया था.
आजमी आजमी का फिल्म में अहम किरदार
वहीं, शबाना आजमी फिल्म में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. करण देओल और कनिका कपूर की फीस भी फिलहाल सामने नहीं आई है.
क्या है 'बटवारा 1947' की कहानी?
फिल्म की कहानी फेमस नाटककार असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिसने लाहौर नी वेख्या ओ जम्या ही नई' पर आधारित बताई जा रही है. कहानी बंटवारे के बाद के लाहौर की है, जहां एक मुस्लिम परिवार रहने के लिए एक हिंदू परिवार की हवेली में पहुंचता है.
हिन्दू-मुस्लिम का गजब तालमेल
लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चलता है कि हवेली की बुजुर्ग मालकिन ने अपना घर छोड़कर जाने से इनकार कर दिया था और वह वहीं रह रही हैं. इसके बाद हवेली और उस बुजुर्ग महिला को लेकर विवाद खड़ा होता है. कहानी में सनी देओल का किरदार महिला के सपोर्ट में खड़ा नजर आता है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बहरहाल, फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है और अब देखना होगा कि पर्दे पर सनी-प्रीति की यह जोड़ी सालों बाद एक बार फिर नजर आने वाली है, जो देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.