---विज्ञापन---
5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी, पत्नी ईशा रिखी संग किया तलाक का ऐलान
रैपर और सिंगर बादशाह को लेकर बीते लंबे वक्त से अफवाह उड़ रही थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है. वहीं अब सोमवार की देर रात को उन्होंने दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग तलाक का ऐलान कर दिया है.
रैपर और सिंगर बादशाह ने करीब पांच महीने पहले ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. हालांकि शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ने लगी थीं. जिसको लेकर किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया था. लेकिन शादी के ठीक 5 महीने बाद दोनों तलाक लेने जा रहे हैं. कपल ने खुद अपने तलाक को लेकर कंफर्मेशन दी है. दोनों ने एक पोस्ट शेयर किया है और अपने तलाक के बारे में बात की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में कि उन्होंने पोस्ट में क्या कुछ कहा है.
बादशाह ने कंफर्म किया तलाक
दरअसल, बादशाह और ईशा ने सोमवार की देर रात को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने साफ किया है कि वो और उनकी पत्नी ईशा आपसी सहमति और सम्मान से अलग हो रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुज़ारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से गुज़ारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाज़े न लगाए जाएं.
जुलाई से शुरू हुई थी अलगाव की खबरें
बता दें कि बादशाह और ईशा के तलाक की खबरें जुलाई से आनी शुरू हो गई थीं. बीते दो महीने से लगातार सोशल मीडिया पर उनके अलगाव की खबरें चल रही थी. क्योंकि ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो को एक साथ कोलाज बनाकर पोस्ट किया था. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "हर तूफान एक सबक है, हर दुआ एक उम्मीद है." एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों में कई सवाल खड़े कर दिए थे कि क्या दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है.
वायरल पोस्ट के बाद उड़ी थी तलाक की अफवाह
इतना नहीं ईशा की मां पूनम रिखी ने भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कर्म से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया था. इस तरह के लगातार पोस्ट सामने आने के कारण लोगों के मन में सवाल उठ रहे थे कि क्या ईशा और बादशाह अलग हो रहे हैं. हालांकि अब कपल ने कंफर्म कर दिया है. जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है.
बादशाह ने ईशा संग रचाई थी गुपचुप शादी
बादशाह ने इसी साल मार्च में ईशा से शादी की थी. हालांकि उन्होंने अपनी शादी के बारे में खुद खुलासा नहीं किया था. लेकिन सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद इसकी मुहर लगी थी. ईशा की मां ने दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. ईशा ने इंस्टाग्राम पर बादशाह के साथ अपनी शादी को स्वीकार किया था.
ईशा से पहले जैस्मिन मसीह संग रचाई थी बादशाह ने शादी
बादशाह की ईशा के साथ दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह के साथ शादी की थी, लेकिन साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.