Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 6: मंडे टेस्ट में पास या फेल! 6वें दिन यश की ‘टॉक्सिक’ का कैसा रहा हाल, जानें कलेक्शन

Toxic Box Office Collection Day 6: यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं. फिल्म की रिलीज में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, सोमवार के दिन भी इसकी कमाई में गिरावट आई है.

Toxic Collection
टॉक्सिक ने सोमवार को कमाए इतने करोड़

Toxic Box Office Collection Day 6: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी. हालांकि रिलीज के दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. वहीं, अब फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. इतना ही नहीं सोमवार के दिन मूवी की कमाई में भारी गिरावट आई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के सोमवार के कलेक्शन पर.

शुरुआती दिनों में टॉक्सिक ने की ताबड़तोड़ कमाई

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये, चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म के 5 दिन ठीक-ठाक बीते, लेकिन रिलीज के 6वें दिन यानी कि सोमवार को कमाई में गिरावट आई.

---विज्ञापन---

सोमवार को टॉक्सिक ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 7.45 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में सीधे तौर पर 15.55 करोड़ की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17.1 प्रतिशत रही और इसके कुल 13,400 शोज चले.

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड और भारत कलेक्शन

टॉक्सिक ने रिलीज के 6 दिनों में शानदार कारोबार कर लिया है. इसने भारत में 6 दिनों में 221.55 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने 304 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक स्टारकास्ट

फिल्म को लेकर बात करें तो यह एक्शन थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है. फिल्म की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है. फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इसके निर्माता वेंकट के.नारायण के साथ यश भी हैं. मूवी केवीएन प्रोडक्शंस और यश के बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई गई है. मूवी में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आई हैं.

यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 6: यश की ‘टॉक्सिक’ पहुंची 219 करोड़ के पार, जानें 6वें दिन कितनी हुई कमाई?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 07:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola