Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही! त्रासदी देख पसीजा K-Pop स्टार का दिल, दान किए 100 मिलियन वॉन

K-pop Star Lee Know Donates 100 Million Won For Nepal Flood: नेपाल में आए विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए फेमस के-पॉप स्टार ने 100 मिलियन वॉन का दान किया है.

K-pop Star Lee Know Donates 100 Million Won For Nepal Flood: नेपाल में आए विनाशकारी बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है. इस बाढ़ की वजह से नेपाल में कई लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इंटरनेशनल कॉम्युनिटी से नेपाल की मदद करने के लिए अपील की थी. इसी बीच साउथ कोरिया के फेमस के-पॉप बैंड स्ट्रे किड्स के स्टार मेंबर ली नो (Lee Know) ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. हाल ही में Lee Know ने नेपाल के लोगों की मदद के लिए 100 मिलियन वॉन (69,62,606 भारतीय रुपये) का दान किया है. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

के-पॉप स्टार ने किया 100 मिलियन वॉन का दान

नेपाल में आए विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवारों की मदद के लिए के-पॉप स्टार Lee Know ने इमरजेंसी रिलीफ ऑपरेशन में सहयोग देते हुए 100 मिलियन वॉन (1,11,84,719 नेपाली रुपये) का दान किया है. Lee Know ने 28 अगस्त को वर्ल्ड विजन के जरिए ये दान दिया है. इसके साथ ही अधिकारियों से अपील की है कि वो इन पैसों का उपयोग तत्काल राहत के साथ-साथ बाढ़ से प्रभावित बाढ़ से प्रभावित परिवारों की आजीविका में मदद के लिए भी इस्तेमाल हों.

---विज्ञापन---

मुझे उम्मीद है कि…

अपनी एजेंसी जेवाईपी एंटरटेनमेंट के जरिए चोसुन डेली से बात करते हुए Lee Know ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस योगदान से नेपाल में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को जरूरी मदद मिलेगी. Lee Know ने कहा ‘मुझे उम्मीद है कि मेरा समर्थन इस मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों को थोड़ी हिम्मत दे सकेगा. मैं दिल से कामना करता हूं कि बाढ़ से प्रभावित लोग और राहत कार्यों में जुटे सभी लोग जल्द से जल्द लोग अपनी सामान्य जिंदगी में लौट सकें.’

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़

बता दें कि नेपाल इस समय विनाशकारी बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है. संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार, नेपाल में बाढ़ की वजह से करीब 10,000 परिवारों को तत्काल राहत की आवश्यकता है. नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 800 हो गई है, जबकि 3,000 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं. इन लापता लोगों की लिस्ट में लगभग 400 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 01:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola