Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: क्यों चढ़ा पैप्स पर करीना कपूर का पारा? ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आखिर हुआ क्या

करीना कपूर और साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं. मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में उनका एक अनोखा रोल होने वाला है, इस बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना कपूर नाराज नजर आईं.

kareena kapoor
'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पैप्स पर बरसीं करीना कपूर

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. वह मेघना गुलजार की मचअवेटेड फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में करीना के साथ साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं. सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसके साथ ही मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जहां करीना कपूर अपने अंदाज में नजर आईं. हालांकि, इवेंट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पैपराजी पर क्यों नाराज हुईं करीना?

‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना कपूर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं. इसी दौरान फोटोग्राफर्स उन्हें बार-बार अलग-अलग जगह खड़े होने और अलग-अलग एंगल से तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए कहने लगे. कभी उन्हें दाएं जाने के लिए कहा गया तो कभी बाएं.

---विज्ञापन---

क्या है वायरल वीडियो?

लगातार पोज बदलने के दौरान करीना थोड़ी परेशान होती नजर आईं. आखिरकार उन्होंने पैपराजी से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी. वायरल वीडियो में करीना को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘कभी इधर, कभी उधर… मैंने हील्स पहना है.’ उनके चेहरे पर थकान और हल्की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी.

जया बच्चन से हुई करीना की तुलना

करीना का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोगों ने उनकी तुलना दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन से कर दी. जया बच्चन भी कई मौकों पर पैपराजी के कैमरों से परेशान होकर उन्हें फटकार लगाती दिखाई दी हैं.

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

करीना के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और कहा कि पैपराजी को भी कलाकारों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने करीना के व्यवहार पर सवाल उठाए.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले ही दिन 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. इसके साथ ही यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई और 6 दिनों में हिंदी मार्केट से 132.52 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन 7.45 करोड़ का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17.1 प्रतिशत रही और इसके कुल 13,400 शोज चले. वहीं ‘आवारापन 2’ ने 18वें दिन 50 लाख का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में कुल 148.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने दुनिया भर में 18 दिनों में 210.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

10:00 (IST) 1 Sep 2026
Entertainment Live News: बादशाह की टूटी दूसरी शादी, पत्नी ईशा रिखी संग तलाक का ऐलान

रैपर और सिंगर बादशाह को लेकर बीते लंबे वक्त से अफवाह उड़ रही थी कि उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है. वहीं अब सोमवार की देर रात को उन्होंने दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग तलाक का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:59 (IST) 1 Sep 2026
Entertainment Live News: 'गटर जैसी गंदी सोच...'सना मकबूल ने माही विज पर साधा निशाना

बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल और टीवी एक्ट्रेस माही विज के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. सना मकबूल ने बिना माही विज का नाम लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्स-फ्रेंड लिखकर उसे गटर और डस्टबिन कहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Sep 01, 2026 09:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola