Awarapan 2 Box Office Collection Day 18: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और लगातार लोगों का भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि दूसरे और तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है. इतना ही नहीं रिलीज के 18वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
आवारापन 2 डे 18 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने 18वें दिन सिर्फ 50 लाख का कारोबार किया है. इसकी कमाई में संडे के मुकाबले सीधे तौर पर 75 लाख की गिरावट देखने को मिली है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन सिर्फ 16 प्रतिशत रही और कुल शोज 1319 ही चले.
आवारापन 2 वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन
फिल्म ने 18 दिनों में सिनेमाघरों में भारत में कुल 148.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म भारत में 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि जिस हिसाब से इसकी कमाई में गिरावट आ रही है,तो देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म ये आंकड़ा छू पाएगी या नहीं. फिल्म ने दुनिया भर में 18 दिनों में 210.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
वीकली कलेक्शन
बता दें कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही थी. मूवी ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कारोबार किया था. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घट कर सिर्फ 30.75 करोड़ ही रह गई. वहीं, तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कारोबार काफी कम हो गया है.
आवारापन 2 स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो यह सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह विशेष फिल्म्स बैनर के तले बनी है. इसके निर्माता विशेष भट्ट और महेश भट्ट हैं. मूवी में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 17: 150 करोड़ से बस इतना दूर है ‘आवारापन 2’, संडे को भी किया करोड़ों का कलेक्शन