Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: दूसरे शनिवार Awarapan 2 की कमाई में आया उछाल, सनी देओल की Batwara 1947 की भी लौटी सांसें

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' ने दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 9:  बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' और सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आज इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इन 9 दिनों में दोनों ही कमाई में जमीन आसमान का अंतर है. जहां 'आवारापन 2' कमाई के झंडे गाड़ रही है. वहीं, 'बटवारा 1947' को काफी स्ट्रगल करना पड़ा रहा है. हालांकि, वीकडेज में दोनों ही फिल्मों की कमाई में मंदी आ गई थी. लेकिन दूसरे शनिवार 'आवारापन 2' की कमाई में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई. वहीं, 'बटवारा 1947' भी अपनी वापसी की. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आखिर कितनी कमाई की है.  

कैसा है 'आवारापन 2' का प्रदर्शन?

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने लोगों को दूसरे शनिवार को भी सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. मेकर्स का ओरिजिनल 'आवारापन' के गानों के नए वर्जन में लाने वाला दांव काफी फायदेमंद साबित हुआ है. फिल्म ने एक हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

---Advertisement---

कितनी हुई 'आवारापन 2' की कमाई?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी, दिशा पटानी और शबाना आजमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 9वें दिन 8.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने 8वें दिन के तुलना में 9वें दिन 43.5% ज्यादा कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल नेट कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये का कर लिया है. वहीं, इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 152.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

इसके अलावा, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने वर्ल्डवाइड 180.91 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, 9वें दिन 10,008 शो के साथ इसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 18.0% रही.

---Advertisement---

कैसा रहा 'बटवारा 1947' का 9वां दिन?

वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की फिल्म 'बटवारा 1947' ने भी 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी वापसी की. 8वें दिन 75 लाख रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने 9वें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म के कलेक्शन में 40 लाख रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 35.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

वर्ल्डवाइड छापे कितने करोड़?

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की नजर बात करें तो यहां भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इस दुनिया ने दुनिया भर में अब तक सिर्फ 51 करोड़ रुपये का ही व्यापार कर पाई है. वहीं, 9वें दिन 3,247 शो के साथ इसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 12.0% रही.    

---Advertisement---
First published on: Aug 23, 2026 07:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola