Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: Awarapan 2 ने पार किया 160 करोड़ का आंकड़ा, जानें कहां तक पहुंची Batwara 1947 की कमाई

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है. वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है. वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

'बटवारा 1947' का बुरा हाल

सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की फिल्म 'बटवारा 1947' की कमाई लगातार नीचे गिरती जा रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'बटवारा 1947' ने 7वें दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके साथ भारत में इस फिल्म ने अब तक कुल 33.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

---Advertisement---

'बटवारा 1947' का वर्ल्डवाइड कलेशक्शन

भारत-पाक के विभाजन पर आधारित सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' के अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो वहां भी इस फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया है. इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में सिर्फ 47.62 करोड़ रुपये करोबार किया है. वहीं, 7वें दिन 5,930 शो में कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 8.0% रही.

'आवारापन 2' का जलवा बरकरार

वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी और दिशा पटानी की एक्शन रोमांटिक फिल्म 'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. फिल्म 'आवारापन 2' ने 7वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 113.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

---Advertisement---

160 करोड़ के पार पहुंची 'आवारापन 2'

फिल्म ने भारत के अलावा, वर्ल्डवाइड लेवल पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इमरान हाशमी की मूवी 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में अब तक 161.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, 7वें दिन 10,832 शो में कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 14.0% रही.  

First published on: Aug 21, 2026 07:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola