Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: ‘आवारापन 2’ की 7वें दिन घटी कमाई, दुनिया भर में कर डाला इतना कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि रिलीज के सातवें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, फिल्म ने 7 दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Awarapan 2 Collection
Awarapan 2 Collection

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. मूवी को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं. हालांकि इसकी रिलीज के 7वें दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन उसके बाद भी वीकडेज में ये अच्छी कमाई कर रही है. इतना ही नहीं फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का और दुनिया भर में 150 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने गुरुवार को कितनी कमाई की है और दुनिया भर में इसका कुल कितना कलेक्शन हो गया है.

शुरुआती दिनों में आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

7वें दिन घटी फिल्म की कमाई

वहीं, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी कि गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि 7वें दिन फिल्म की कमाई में छठे दिन के मुकाबले 75 लाख की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही है और 10,832 शोज चले हैं.

आवारापन 2 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में कुल 113.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ हो गया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 161.67 करोड़ तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

बटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

दूसरी ओर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की बटवारा 1947 से हो रही है. जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म के लिए 50 करोड़ तक कमाना मुश्किल हो रहा है. इस फिल्म ने सात दिनों में भारत में सिर्फ 33.60 करोड़ का कारोबार किया है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

वहीं, आवारापन 2 को लेकर बात करें तो ये साल 2007 की फिल्म आवारापन की सीक्वल है. इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान हाशमी शिवम के रोल में नजर आए हैं. फिल्म में इसके अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ के पार हुई ‘इमरान हाशमी’ की ‘आवारापन 2’, जानें 6वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

First published on: Aug 21, 2026 07:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola