Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: 100 करोड़ पार पहुंची ‘Awarapan 2’, जानें कैसा रहा सनी देओल की Batwara 1947 का हाल

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म 'बटवारा 1947' की कमाई लगातार गिरती जा रही है.

Awarapan 2  vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बहुत ही शानदार और जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है. वहीं, सनी देओल की पीरियोडिक ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं पाई है, जिसकी लोग इस फिल्म से उम्मीद कर रहे थे. इन दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन पूरे हो गए हैं. जहां, 'आवारापन 2' की कमाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, वहीं, 'बटवारा 1947' के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है. चलिए जानते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.  

100 करोड़ का आंकड़ा पार

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी और दिशा पटानी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'आवारापन 2' ने 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, 5वें दिन के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन कम था. लेकिन इसके बाद भी 'आवारापन 2' ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---Advertisement---

'आवारापन 2' का वर्ल्डवाइड कलेशक्शन

फिल्म ने भारत में अब तक 107.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, वर्ल्डवाइड लेवल पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. जहां इमरान हाशमी की मूवी 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में 153.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 6वें दिन 11,071 शो में कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 16.0 प्रतिशत रही.

'बटवारा 1947' की कमाई

वहीं, सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की पीरियोडिक ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' ने 6वें दिन मात्र 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत-पाक के विभाजन पर आधारित यह फिल्म थिएटर तक लोगों को बुलाने में नाकामयाब रही. 6 दिनों के बाद फिल्म ने भारत में अब तक सिर्फ 32.15 करोड़ रुपये का व्यापार किया है.

---Advertisement---

थिएटर ऑक्यूपेंसी और वर्ल्डवाइड कलेशक्शन

भारत के अलावा, सनी की फिल्म 'बटवारा 1947' वर्ल्डवाइड भी कुछ खास कमाल नहीं पाई है. इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 45.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 6वें दिन 6,475 शो में कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 9.0% रही.

First published on: Aug 20, 2026 07:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola