---विज्ञापन---
इस शख्स से 14 साल चला था आशा भोसले का अफेयर, लेकिन फिर भी नहीं रचाई शादी, जानें क्या थी वजह
आशा भोसले की आज 93वें बर्थ एनिवर्सरी है. 15,000 से ज्यादा गाने गा चुकी आशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे वक्त तक चर्चा में रही हैं. उनके करियर के दौरान तलाक के बाद उनका 14 साल एक म्यूजिक कंपोजर के साथ अफेयर चला था. लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई.
आशा भोसले बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर में से एक हुआ करती थी. आज उनकी 93वें बर्थ एनिवर्सरी है. वह अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने अपने करियर में 15,000 से भी ज्यादा गाने गाए थे. उन्होंने सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि कई अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए थे. आशा भोसले का म्यूजिक करियर जीतना शानदार रहा. उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही मुश्किलों से भरी रही. उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर ही चर्चा में बनी रही. उन्होंने दो शादियां कीं, जिसमें से पहली असफल रही. हालांकि सिंगर का एक 14 साल का अफेयर भी रहा, लेकिन कभी भी उन्होंने उनसे शादी नहीं की. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.
भागकर की थी पहली शादी
आशा भोसले जब सिर्फ 16 साल की थी, तो उन्होंने घर से भागकर गणपतराव से शादी की थी. आशा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने गणपतराव से शादी की. दोनों के बीच 15 साल का गैप था. वहीं, आशा का गणपत संग सिर्फ 11 साल बाद तलाक हो गया था, क्योंकि उनके ससुराल वाले टॉर्चर किया करते थे. जिसके बाद आशा ने पति का घर छोड़ दिया और वह अपने बच्चों के साथ अपने परिवार के पास वापस लौट आईं.
ओपी नैय्यर संग शुरू हुई लव स्टोरी
वहीं, गणपत राव से तलाक के बाद वह लंबे वक्त तक अकेले रहीं. इतना ही नहीं इस बीच उनकी मुलाकात जाने माने म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर ओपी नैय्यर से हुई. आशा भोसले और ओपी नैय्यर ने मिलकर तमाम गाने तैयार किए हैं. वहीं, उनके रिश्ते के बारे में फेमस संगीत इतिहासकार राजू भारतन ने अपनी किताब अ जर्नी डाउन मेमोरी लेन में आशा भोसले और ओपी नैय्यर के रिश्ते के बारे में बात की है.
14 साल चला ओपी नैय्यर और आशा भोसले का अफेयर
ओपी नैय्यर के करीबी सिराज खां ने दोनों के रिश्ते के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, "मेरा ख्याल है इस तरह का रिश्ता बॉलीवुड क्या हॉलीवुड में भी नहीं हुआ है. उनका प्रोफेशनल रिश्ता रोमांस में बदल गया और 1958 से लेकर 1972 तक यानी कि 14 सालों तक चला. ये बहुत गहरा साथ था. आप सोचिए एक शादीशुदा शख्स जिसके चार बच्चे हैं और एक तलाकशुदा महिला खुलेआम बंबई में घूम रही है."
आशा के प्यार में दीवाने थे ओपी नैय्यर
नैय्यर ने खुद एक इंटरव्यू में आशा को लेकर कहा था, "ये तो सुना था कि लव इज ब्लाइंड, लेकिन मेरे मामले में लव ब्लाइंड के अलावा डीफ भी था. क्योंकि आशा की आवाज के अलावा मैं और कोई आवाज सुन नहीं पाता था."
ओपी नैय्यर को छोड़ना पड़ा था घर
बता दें कि ओपी नैय्यर पहले से शादीशुदा थे. जिसके कारण वह कभी भी आशा संग शादी नहीं कर पाए. उनकी सरोज नैय्यर थी और वह एक स्टेज डांसर थीं. उनके चार बच्चे थे और तीन बेटियां थी. हालांकि आशा संग अफेयर होने के कारण ओपी नैय्यर की शादी टूट गई. इतना ही नहीं उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.