---विज्ञापन---
Arijit Singh हैं भारत के हाईएस्ट पेड सिंगर, फिर भी लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास, जानें कितनी है नेट वर्थ?
अरिजीत सिंह बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट सॉन्ग गाए हैं. उन्होंने बिना किसी की मदद के सिर्फ अपनी खूबसूरत आवाज से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया. हालांकि मंगलवार को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की है. जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है.
अरिजीत सिंह बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट सॉन्ग गाए हैं. उन्होंने बिना किसी की मदद के सिर्फ अपनी खूबसूरत आवाज से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया. हालांकि मंगलवार को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की है. जिससे उनके फैंस का दिल टूट गया है.
अरिजीत सिंह बॉलीवुड के बहुत बड़े प्लेबैक सिंगर है और वो एक गाने के करोड़ों चार्ज करते हैं. हालांकि उसके बाद भी वह बहुत सिंपल लाइफ जीते हैं. वह स्कूटी पर ट्रेवल करते हैं और सामान लेने जाते हैं. साधारण व्यक्ति की तरह वो पैरों में चप्पल पहनते. एक साधारण सी जिंदगी जीने वाले अरिजीत कितनी संपत्ति के मालिक हैं. चलिए जानते हैं.
अरिजीत सिंह ऐसे तो बेहतरीन सिंगर हैं. वह फिल्म में एक गाना गाने के लिए 10 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं. फिर चाहें वो बॉलीवुड सॉन्ग हो गया फिर किसी साउथ फिल्म के लिए. लेकिन वह सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से ही नहीं बल्कि कई अन्य सोर्स से भी खूब कमाई करते हैं.सिंगर यूट्यूब, स्पॉटीफाई, गाना जैसे कई प्लेटफॉर्म से करोड़ों कमाते हैं.
इसके अलावा अरिजीत लाइव कॉन्सर्ट के जरिए देश और विदेश में भी अपनी परफॉर्मेंस देते हैं. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक महज दो घंटे के लिए 14 करोड़ तक चार्ज करते हैं. साथ ही कुछ छोटे और प्राइवेट शोज के लिए वह 2 करोड़ तक चार्ज करते हैं. इन सभी के अलावा सॉन्ग पर अपने राइट्स के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए भी अरिजीत खूब कमाई करते हैं.
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में म्यूजिक डायरेक्टर मोन्टी शर्मा ने बताया था कि अरिजीत एक सिंगल शो के लिए 2 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं. साथ ही राहुल वैद्य ने भी खुलासा किया था कि अरिजीत दो घंटे के शो के लिए 14 करोड़ तक चार्ज करते हैं. हालांकि अपनी फीस को लेकर खुद अरिजीत ने कभी खुलासा नहीं किया.
अरिजीत की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो अरिजीत सिंह ने तमाम भाषाओं में गाने गाए हैं. उन्होंने हर सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 400 गाने गाए हैं. कई लाइव शोज भी किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की नेटवर्थ 414 करोड़ रुपये है. बता दें कि नवी मुंबई में उनका 8 करोड़ का घर है. इसके अलावा 3.4 करोड़ रुपये की लग्जरी कार भी उनके कलेक्शन में शामिल है. जिसमें रेंज रोवर और मर्सिडीज शामिल है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.