---विज्ञापन---
‘I Love You…’ शादी से पहले अंशुला कपूर ने लुटाया सौतेली बहनों पर खूब प्यार, मेहंदी पर बांधें तारीफों के पुल
Anshula Kapoor Wrote Emotional Note For Sisters: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की सबसे बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर के साथ शादी के सात फेरे लेने वाली हैं. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर 6 जुलाई को शादी करने वाले हैं. वहीं, इस शादी को लेकर कपूर खानदान में जश्न का माहौल है. हाल ही में अंशुला कपूर का मेहंदी समारोह सेलिब्रेट किया गया, जिसमें उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी की तैयारियों के बीच अंशुला कपूर ने अपने मेहंदी फंक्शन की कई सारी तस्वीरें शेयर की. इसी के साथ उन्होंने अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पर खूब प्यार लुटाया है.
मेहंदी के फंक्शन की तस्वीर
अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मेहंदी के फंक्शन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है. जहां एक वीडियो में अंशुला अपने पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर, बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसके अवाला, वो अपने चचेरे भाई-बहन सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, मोहित मारवाह, अक्षय मारवाह, शनाया कपूर और जहान कपूर के साथ फोटो में नजर आ रही हैं.
जाह्नवी और खुशी पर लुटाया प्यार
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने अपनी बहनों जाह्नवी और खुशी के लिए एक बहुत ही प्यारा नोट भी लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'रंग, उमंग, प्यार और दिल खुशी से भर गया जाह्नवी और खुशी, मुझे सपनों से भी बढ़कर मेहंदी की रस्म देने के लिए धन्यवाद! हर छोटी सी बात, हर खूबसूरत कोना, हर पल आपके प्यार और केयर को दिखाता है.
बहुत प्यार करती हूं...
अंशुला ने आगे लिखा, सबसे बड़ा तोहफा यह था कि मैं बस वहां मौजूद रह सकी, सब कुछ महसूस कर सकी और पूरी तरह से खास महसूस कर सकी क्योंकि आपने हर चीज का ख्याल रखा था. मुझे मेरी लाइफ के सबसे खुशी भरे दिनों में से एक देने के लिए धन्यवाद. मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं.'
अंशुला की बैचलर पार्टी
अंशुला के मेहंदी फंक्शन महीप कपूर, शनाया, जाह्नवी और खुशी समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल थे. बता दें कि अंशुला अपनी बैचलर पार्टी के लिए अपनी करीबी दोस्तों के साथ साउथ कोरिया के सियोल गई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.