Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anshula Kapoor Wedding: सोनम कपूर ने शेयर की बहन की ‘मेहंदी’ की पहली झलक, जश्न में डूबा पूरा कपूर परिवार

---विज्ञापन---

Anshula Kapoor Wedding: बॉलीवुड की फेमस कपूर फैमिली में इन दिनों शादी की धूम मची हुई है. मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को राइटर-डारेक्टर रोहन ठक्कर के साथ शादी करने वाली हैं. इस लिए पूरा कपूर खानदान इस मुंबई पहुंचा हुआ है, जहां शादी से पहले होने वाली सभी रस्मों को मनाया जा रहा है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन अंशुला की मेहंदी की रस्म की खास झलक शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

सोनम कपूर ने शेयर की अंशुला की मेहंदी की झलक

सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुला के मेहंदी समारोह की एक झलक शेयर की है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया है कि ये शादी का कौन-सा फंक्शन सेलिब्रेट किया जा रहा है, लेकिन शेयर किए गए पोस्ट के आसपास का माहौल देखकर पता चलता है कि अंशुला की मेहंदी का फंक्शन है.

---Advertisement---

मेहंदी की वीडियो क्लिप

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जश्न की कई वीडियो क्लिप शेयर की. एक वीडियो में खुशनुमा माहौल के बीच एक तबला वादक अपनी लाइव परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है. वहीं, एक दूसरी वीडियो में संजय कपूर अपने बेटे के साथ उत्सव का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में कपूर परिवार

सोनम कपूर ने द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर भी अपने परिवार के साथ उत्सव में मग्न होकर नाचते हुए नजर आ रही हैं. इन सभी वीडियो में कपूर परिवार के बीच खुशी के माहौल को साफ देखा जा सकता है. सितारों से सजी इस पारिवारिक समारोह की झलक में गेंदे के फूलों की खूबसूरत सजावट भी देखने को मिल रही है.

---Advertisement---

शादी के रस्मों की शुरुआत

अंशुला कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के परिवार की तरफ से आयोजित शुभ माता की चौकी से अपनी शादी के रस्मों की शुरुआत की. इस दौरान अंशुला ने रोहन के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है.

First published on: Jul 04, 2026 09:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola