Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में संडे को आया उछाल, जानें कैसा है ‘अल्फा’ का हाल

---विज्ञापन---

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' करीब 17 दिन पहले यानी 26 जून को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया. हालांकि, अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज के बाद दोनों की कमाई पर असर पड़ा है. एक ओर 17 दिनों के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई लगातार घट रही है, तो दूसरी ओर 'अल्फा' को मिले कमजोर रिस्पॉन्स का असर भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है. आइए, दोनों फिल्मों के रविवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

अल्फा को दर्शकों का मिला नेगेटिव रिस्पॉन्स

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा की, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला और नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. कई दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई, वहीं कुछ लोगों ने कलाकारों की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठाए. कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म में आलिया भट्ट ओवरएक्टिंग करते हुए नजर आईं.  

---Advertisement---

अल्फा कलेक्शन

अगर कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार के मुकाबले इसकी कमाई में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई. रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही और देशभर में 2,733 शो चले. रिलीज के 10 दिनों में फिल्म ने भारत में 53.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 89.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.  

संडे को वेलकम टू द जंगल ने कमाए इतने करोड़

वहीं, 'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार के मुकाबले इसकी कमाई में 30 लाख रुपये का उछाल दर्ज किया गया. रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23 प्रतिशत रही और देशभर में इसके 2,273 शो चले. 17 दिनों में फिल्म ने भारत में 129.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 186.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.  

---Advertisement---

वेलकम टू द जंगल में नजर आए 34 कलाकार

बता दें कि वेलकम टू द जंगल में 34 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है.

अल्फा स्टार कास्ट

वहीं, अल्फा यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है.

---Advertisement---
First published on: Jul 13, 2026 07:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola