Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म, कहानी में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी है. ओटीटी पर इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्में दर्शकों का खून ध्यान खींचती हैं. इन दिनों आलिया की एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होते ही तहलका मचा रही है. थिएटर्स में औसत प्रदर्शन के बाद इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देते ही नंबर-1 ट्रेंडिंग का ताज अपने नाम कर लिया है. आइए जानते हैं कौनसी है 'वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स' (YRF Spy Universe) की ये फिल्म...  

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी फिल्म

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' (Alpha) बीते दिन यानी 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. ओटीटी पर कदम रखते ही इस फिल्म ने टॉप 10 लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. सिनेमाघरों में भले ही इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं.

---Advertisement---

स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल फिल्म

साल 2026 में रिलीज हुई यह एक्शन थ्रिलर फिल्म यशराज फिल्म्स के चर्चित 'वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स' की सातवीं किस्त है. इस स्पाई यूनिवर्स के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी फिल्म में महिला जासूसों को मुख्य भूमिका में रखकर पूरी कहानी गढ़ी गई है.

सीक्रेट प्रोग्राम और सुपर-सोल्जर्स कहानी

फिल्म की कहानी भारतीय सेना और खुफिया एजेंसी के एक गुप्त 'अल्फा' मिशन पर आधारित है. इसमें एक विशेष सीरम और जेनेटिकली मॉडिफाइड सुपर-सोल्जर्स तैयार करने के खतरनाक प्रयोग को दिखाया गया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) जासूसों के किरदार में देश को बड़े खतरे से बचाने के लिए दुश्मनों से टकराती हैं.

---Advertisement---

बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यशराज फिल्म्स के बड़े बैनर तले बनी इस फिल्म का कुल बजट लगभग 100 से 130 करोड़ रुपये के बीच बताया गया था. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 98 से 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अपनी कुल लागत न निकाल पाने के कारण थिएटर्स में इसे फ्लॉप या औसत माना गया था.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का एक धमाकेदार कैमियो भी देखने को मिलता है. अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस के विपरीत नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म कितने दिनों तक नंबर-1 की गद्दी पर कायम रहती है.

---Advertisement---
First published on: Aug 29, 2026 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola