Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ने आते ही बटोरे इतने करोड़? जानें पहले दिन हुई कितनी कमाई

---विज्ञापन---

Alpha Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म 'अल्फा' को ऑडियंस और क्रिटिक्स से काफी मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. इसके अलावा, अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरे एक दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की है. चलिए आपको बताते हैं आखिर इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

'अल्फा' के पहले दिल की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग साबित हुई है.  

---Advertisement---

'अल्फा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'अल्फा' ने पहले दिन दुनियाभर में 15.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

सिनेमाघरों में आई 'अल्फा'

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' को पहले दिन देशभर में 7534 शो मिले, जिसके साथ फिल्म की पहले दिन की कुल ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही. खराब रिव्यू के बाद भी फिल्म ने देश भर के सिनेमाघरों में इसकी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है.

---Advertisement---

'जिगरा' के मुकाबले...

फिल्म 'अल्फा' ने आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'जिगरा' के पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. साल 2024 में रिलीज हुई 'जिगरा' आलिया की पहली बड़ी फिल्म थी, जिसने 5,779 शो के साथ पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

'अल्फा' की कास्ट

फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा, एक्टर बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार में हैं. वहीं, ऋतिक रोशन का फिल्म में एक स्पेशल केमियो है. इसी बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज की भी खबरें आने लगीं.

---Advertisement---
First published on: Jul 04, 2026 12:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola