---विज्ञापन---
‘जल्दी ठीक हो जा यार’, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे राजेश शर्मा, दोस्त अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर सबको रुला दिया
Rajesh Sharma Health Update: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता राजेश शर्मा इस वक्त अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. उनकी गंभीर हालत की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने दोस्त और को-स्टार के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया.
अक्षय ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर राजेश शर्मा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ अक्षय ने लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त राजेश के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद मैं काफी चिंतित हूं. सुना कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया था. महादेव उन्हें आशीर्वाद दें और वे जल्द ठीक हों. जल्दी ठीक हो जा यार... अभी साथ में बैठकर बहुत हंसना है.' अक्षय का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी राजेश के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
आखिर राजेश शर्मा को हुआ क्या?
बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनके पैर में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया. शुरुआत में इसे सामान्य घटना समझा गया, लेकिन कुछ घंटों बाद उनके पैर में तेज दर्द और सूजन होने लगी. धीरे-धीरे इंफेक्शन बढ़ता गया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
बंगाली अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी के अनुसार, कीड़े का जहर तेजी से शरीर में फैल गया, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई. फिलहाल डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और हर जरूरी इलाज किया जा रहा है.
अक्षय के साथ राजेश ने की कई फिल्में
अक्षय कुमार और राजेश शर्मा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी 'स्पेशल 26', 'लक्ष्मी', 'मिशन रानीगंज', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों में नजर आई है. स्क्रीन पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया.
वर्कफ्रंट पर राजेश शर्मा
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजेश शर्मा ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है. वह 'खोसला का घोसला', 'इश्किया', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'द डर्टी पिक्चर', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बजरंगी भाईजान', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. अब फैंस को उम्मीद है कि राजेश जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी शानदार वापसी करेंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.