Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR कराने की मांग, इस हादसे से जुड़ा है मामला

---विज्ञापन---

FIR Demand Against Sanjay Leela Bhansali: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्ट संजय लीला भंसाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR कराने की मांग की गई हैं. संजय लीला पर FIR दर्ज करने की मांग ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने की है. इतना ही नहीं, सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हादसे के दौरान हुई एक मजदूर की मौत को लेकर संजय लीला भंसाली की कड़ी आलोचना भी की है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.

FIR दर्ज कराने की मांग...

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए हादसे को लेकर संजय लीला भंसाली के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की. उन्होंने FIR दर्ज कराने की मांग के अलावा, उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने सभी फिल्म सेट्स का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने की भी मांग की है.

---Advertisement---

'लव एंड वॉर' में...

IANS से बात करते हुए सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, 'संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं. उन्हें हर कोई जानता है. उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कई कई बड़े एक्टर 100 करोड़ या 50 करोड़ रुपये ले रहे हैं.'

नियमों के उल्लंघन...

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने आने कहा, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर एक 42 साल का मजदूर बढ़ई का काम करता था. बिजली गुल होने से उसकी जान चली गई. वह अकेला नहीं था; उसके साथ पूरा परिवार था, उसकी पत्नी और दो बच्चे. सेट पर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होता था. इसीलिए उसकी जान गई. अगर सुरक्षा नियम होते, तो इस मजदूर की जान बच सकती थी. नियमों के उल्लंघन के कारण उसकी जान गई.'

---Advertisement---

एक मजदूर की जान...

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने आने कहा, 'सुरक्षा नियमों की कमी के कारण एक मजदूर की जान चली गई. मैं इसे मृत्यु नहीं कहूंगा; यह हत्या है. संजय लीला भंसाली पर सेट पर चौथी मौत का आरोप है. भंसाली के सेट पर यह पहली मौत नहीं है. साल 2000 में जब वे 'देवदास' की शूटिंग कर रहे थे, तब एक मजदूर की मौत हो गई थी. 2001 में एक और मजदूर की मौत हुई. 2016 में भी सेट पर ऐसी ही घटना घटी थी.'

1 करोड़ रुपये की मांग...

सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'हर साल फिल्म सेट पर कई मजदूर मर जाते. आप शायद ही कभी सुनते हैं कि किसी निर्माता या बड़े अभिनेता की सेट पर मौत हुई है. हमने मुआवजे के तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग की है. 40 लाख रुपये से कुछ नहीं होगा. 1 करोड़ रुपये चाहिए. उनकी दो बेटियां हैं. आज के इस महंगे दौर में उनकी परवरिश का ख्याल कौन रखेगा? इसीलिए हमने 1 करोड़ रुपये की मांग की है.'  

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 07:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola