Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रेकअप के 22 साल बाद फिर साथ आए ये हीरो-हीरोइन, साथ बैठकर की बच्चों की बातें

---विज्ञापन---

After 22 Year of Breakup Ex Couple Back Together: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्मों के अंदर और बाहर रोमांस और प्यार करने वालों की कमी नहीं होती है. इस इंडस्ट्री में सालों से एक्टर और एक्ट्रेस के बीच लिंक-अप की खबरें आती रही हैं. 1990 के दशक की एक ऐसी ही जोड़ी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. ये जोड़ी किसी और की नहीं बल्कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन की है, जो अपने ब्रेकअप के सालों बाद एक साथ एक ही फिल्म में काम कर रहे हैं. कभी एक-दूसरे के प्यार में पागल अक्षय कुमार और रवीना टंडन अब सालों से एक-दूसरे के बच्चों और परिवार के बारे में बात कर रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

22 साल बाद...

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और आखिरकार दोनों अलग हो गए. हालांकि, 22 साल बाद अब ये जोड़ी अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं.

---Advertisement---

करीबी दोस्त...

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के डायरेक्टर अहमद ने रवीना और अक्षय के बारे में काफी सारी बातें की. उन्होंने बताया कि रवीना और अक्षय दोनों को वो 30 सालों से जानते हैं आज ये दोनों ही स्टार्स उनके करीबी दोस्त हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो उनके पर्सनल लाइफ में जो कुछ भी हुआ है, उससे वाकिफ हैं.

हम समझदार हैं...

अहमद ने आगे कहा, 'जब उन्होंने अक्षय की इस फिल्म के लिए रवीना से कॉन्टेक्ट किया, तो रवीना ने कहा, ‘तो क्या हुआ? हम सब एक्टर्स हैं और समझदार हैं. हम सब दोस्त हैं और सेट पर खूब मस्ती करेंगे.’ अहमद ने आगे बताया कि फिल्म में अक्षय और रवीना कोई रोमांटिक जोड़ी नहीं हैं.

---Advertisement---

मोहरा की जोड़ी...

उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय और रवीना ने गाने की शूट किया थी. इस बात को शेयर करते अक्षय ने बताया, 'एक सीन में अक्षय और रवीना साथ में डांस कर रहे हैं. पूरे सेट पर तालियां बजने लगीं. सुनील शेट्टी, जिन्होंने 'मोहरा' में भी काम किया था, आए और बोले, 'अरे, मेरे मोहरा की जोड़ी आ गई.'

बच्चों के बारे में...

सुनील ने आगे कहा, 'यह एक छोटी इंडस्ट्री है और हर कोई अपने अतीत को भुलाकर आगे बढ़ जाता है. फिल्म की शूटिंग के अलावा, सेट से बाहर भी रवीना और अक्षय सिर्फ दोस्त थे. मजाक कर रहे थे, मस्ती कर रहे थे और अपने बच्चों के बारे में बातें कर रहे थे. हमने पुरानी फिल्मों के काम को याद किया.'

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola