Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मर्डर मिस्ट्री के हैं शौकीन, तो Netflix पर देखें धांसू रेटिंग वाली ये 5 फिल्में, मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तमाम बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं. वहीं, अगर आप मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन हैं, तो हम कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में ‘अंधाधुन’ से लेकर ‘बदला’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. वहीं, मर्डर मिस्ट्री, क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर बन गया है, जो कि लोगों को खूब पसंद आता है. वहीं, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री फिल्में लेकर आए हैं, जो अपनी धांसू कहानी के लिए जानी जाती है. ये नेटफ्लिक्स की हाईएस्ट रेटेड फिल्मों में से एक हैं, जो आपको आखिर तक बांधे रखेंगी. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.  

अंधाधुन

'अंधाधुन' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी है, जो कि मिस्ट्री से भरपूर है. फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है. इस मूवी में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे नजर आईं है. फिल्म की कहानी एक अंधे पियानिस्ट की है, जो कि अंधे होने का नाटक करता है और इस बीच एक मर्डर होते हुए देख लेता है. मूवी की एंडिंग बेहद धांसू है. इस मूवी को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

'दृश्यम 2

लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' है, जो कि 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी पहली वाली दृश्यम को आगे बढ़ाती है, जहां पर विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए सारी हदें पार करता है और जब दोबारा ये केस खुलता है तो विजय फिर से चाल चलता है. फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.  

कहानी

विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' साल 2012 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला के बारे में है, जो कि लंदन से कोलकाता अपने लापता पति की तलाश में आती है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा राज छुपा होता है. मूवी की एंडिंग आपका दिमाग घुमा देगी. सालों पुरानी इस फिल्म में तगड़े ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. इसे IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

तलवार

लिस्ट में चौथे स्थान पर फिल्म 'तलवार' है, जो कि एक असल घटना पर आधारित कहानी है. इस मूवी की कहानी नोएडा में हुए डबल मर्डर आरुषि और हेमराज के बारे में है. फिल्म की कहानी में इस मर्डर की जांच और अनेक पहलुओं को दिखाया गया है. इसे IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है.

बदला

आखिर में हम बात करेंगे 2019 की फिल्म 'बदला' की. जिसमें अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और तापसी पन्नू नजर आई हैं. फिल्म की कहानी एक बिजनेस वुमन के बारे में है, जिस पर कत्ल का आरोप लगता है और वो इससे बाहर आने के लिए एक सीनियर वकील का सहारा लेती है. मूवी के आखिर में हैरान करने वाला ट्विस्ट छिपा है. इसे IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Sep 20, 2026 02:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola