Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone-Ranveer Singh के घर आईं लक्ष्मी, कपल को फिर मिला ‘बप्पा’ का आर्शीवाद, देखें Photos

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। गणपति उत्सव के बीच कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। उनकी पहली बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। इस गुड न्यूज के बाद फैंस और बॉलीवुड सितारों ने कपल को जमकर बधाइयां दीं। खास बात है कि डिलीवरी से पहले दीपिका-रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद भी लिया था।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 20, 2026 15:54
Share :
Deepika-Ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। गणपति उत्सव के बीच बॉलीवुड के इस पावर कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। दीपिका और रणवीर दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं और इस बार भी उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। यानी उनकी बेटी दुआ अब बड़ी बहन बन गई हैं। कपल ने खुद सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। पोस्ट में नन्ही बच्ची के पैरों के निशान नजर आए। जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। आलिया भट्ट, कृति सेनन, सोनम कपूर और अनिल कपूर समेत कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद से ही फैंस नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में दुआ के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की गई तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप भी नजर आया था। इस खुशी के बीच बप्पा से कपल का कनेक्शन भी खास रहा। दूसरे बच्चे के जन्म से पहले दीपिका-रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया था। अब गणपति उत्सव के बीच उनके घर आई इस खुशी ने परिवार की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।

First published on: Sep 20, 2026 03:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola