टीवी के फेवरेट कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा गणपति विसर्जन के दौरान भक्ति में डूबे नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी दोनों ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था। पूजा-अर्चना के बाद जब बप्पा की विदाई का वक्त आया, तो ढोल-नगाड़ों की धुन पर तेजस्वी और करण जमकर झूमते दिखे। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विसर्जन के दौरान तेजस्वी प्रकाश का ट्रेडिशनल मराठी लुक भी चर्चा में रहा। पीली बनारसी सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गोल्डन जरी बॉर्डर, हरी चूड़ियां, छोटी नथ और माथे पर बिंदी ने उनके लुक को और खास बना दिया। वहीं खुले वेवी बाल और न्यूड मेकअप में तेजस्वी काफी एलिगेंट नजर आईं। दूसरी तरफ करण कुंद्रा ऑल-ब्लैक कुर्ता-पायजामा में नजर आए। ब्लैक-ऑन-ब्लैक एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क वाले कुर्ते में एक्टर काफी स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों कभी ढोल की थाप पर साथ डांस करते दिखे, तो कभी बप्पा के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते नजर आए। तेजस्वी और करण की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और करीब चार साल डेट करने के बाद मई 2026 में करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया। अब गणपति विसर्जन के बीच दोनों का प्यार और भक्ति वाला अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
---विज्ञापन---
गणपति विसर्जन में जमकर नाचे Tejasswi Prakash-Karan Kundrra, बप्पा की भक्ति में डूबा दिखा कपल
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा गणपति विसर्जन के दौरान भक्ति में डूबे नजर आए। दोनों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और हाथ जोड़कर बप्पा से आशीर्वाद लिया। पीली बनारसी सिल्क साड़ी, हरी चूड़ियों और नथ में तेजस्वी का मराठी लुक बेहद खूबसूरत लगा। वहीं करण ऑल-ब्लैक कुर्ता-पायजामा में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। तेजस्वी और करण की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई थी और अब दोनों शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2026 04:19 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola