Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान के बाद टीवी की इस बहू ने भी लगाई ट्रोलर्स की लताड़! बुराई करने वालों को दिखाया आईना

TV Actress Slams Trollers: 'बिग बॉस 20' में सलमान खान के बाद अब पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 20, 2026 15:58
Share :

TV Actress Slams Trolls: सलमान खान ने बीते दिन ‘वीकेंड का वार’ में अपनी शर्ट उतारकर सोशल मीडिया ट्रोलर्स की बोलती बंद की थी. अब ‘भाईजान’ के ही नक्शेकदम पर चलते हुए टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘संध्या बींदणी’ यानी दीपिका सिंह ने भी ट्रोलर्स की क्लास लगाई है. मालूम हो कि ट्रोलर्स अक्सर दीपिका को उनके डांस के लिए ट्रोल करते रहते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपनी बुराई करने वालों को आईना दिखाया है.

दरअसल, हाल ही में दीपिका सिंह के गणपति विसर्जन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. इनमें दीपिका सिंह बप्पा की भक्ति में लीन होकर झूम-झूमकर नाचती हुई नजर आईं. बप्पा के विसर्जन में फुल एनर्जी में डांस करती एक्ट्रेस को कुछ लोगों ने फिर ट्रोल कर दिया. इससे एक्ट्रेस भड़क गईं और बढ़ती ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए. इनमें उन्होंने ट्रोल्स को जमकर लताड़ा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2026 03:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola