Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

13 साल छोटी आम्रपाली के लिए पत्नी-बच्चों को छोड़ बैठे निरहुआ? गृहस्थी उजाड़कर लिव इन के ले रहे हैं मजे

'भोजपुरी बवाल' अपने भोजपुरी सितारों के साथ खूब बवाल काट रहा है, शो में हर कंटेस्टेंट की जिंदगी की पर्सनल लाइफ से ऐसे पर्दे उठ रहे हैं, जिसे जानकर फैंस हैरान हैं.

भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि फैंस उन्हें रियल लाइफ कपल तक समझ लेते हैं. दोनों की उम्र में करीब 13 साल का अंतर है. ऐसे में लंबे समय से उनके अफेयर की खबरें भी सामने आती रही हैं. अब आम्रपाली दुबे ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है.  

निरहुआ संग रिश्ते पर क्या बोलीं आम्रपाली?

शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे से निरहुआ के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई तीखे सवाल पूछे गए. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि दोनों के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है. आम्रपाली के मुताबिक, निरहुआ उनके लिए बेहद अच्छे दोस्त हैं और वह उन पर काफी भरोसा करती हैं.

---Advertisement---

निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली ने क्या कहा?

आम्रपाली ने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया जाता है कि निरहुआ अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उनके साथ रहते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि निरहुआ अपने घर पर ही रहते हैं और पति के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं. उनका कहना था कि दोनों ज्यादातर फिल्मों के सेट पर या कभी-कभी डिनर के दौरान ही साथ नजर आते हैं.

ट्रोलिंग से परेशान होकर छोड़ना चाहती थीं इंडस्ट्री

आम्रपाली ने यह भी बताया कि करियर के शुरुआती दौर में वह सोशल मीडिया की निगेटिविटी से काफी परेशान होती थीं. एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था. तब उनकी बहन ने उन्हें कुछ और फिल्में करने की सलाह दी.

---Advertisement---

कैसे आम्रपाली का बदला मन?

आम्रपाली ने बताया कि तीन फिल्में करने के बाद उन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिला कि उन्होंने इंडस्ट्री में बने रहने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने निगेटिव कमेंट्स को नजरअंदाज करना सीख लिया.

शादी के बाद भी ट्रोलिंग का डर

आम्रपाली ने कहा कि अगर वह भविष्य में शादी भी कर लेंगी, तब भी लोग उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उनकी शादी के बाद भी कह सकते हैं कि 'निरहुआ वाली ही मिली क्या?' उनका मानना है कि ऐसी बातें सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि दिनेश लाल यादव की जिंदगी को भी मुश्किल बना सकती हैं.  

---Advertisement---

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आम्रपाली की राय

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी आम्रपाली ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि अगर कोई पति अपनी पत्नी के साथ गलत करता है, तो महिला को उसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए. आम्रपाली की इन बातों के बाद एक बार फिर निरहुआ और उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

First published on: Aug 19, 2026 12:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola