Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर इस हफ्ते खूब देखी गई 5 फिल्में, Netflix की मूवी ने मारी बाजी

OTT Top 5 Most-Watched Films: इस हफ्ते ओटीटी पर 5 फिल्में सबसे ज्यादा लोगों ने देखी हैं, जिसमें इस हफ्ते नेटफ्लिक्स मूवी नंबर 1 पर है। ऑरमेक्स मीडिया की इस हफ्ते की रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें एक चोर-पुलिस की कहानी पर बनी फिल्म ने बाजी मार दी है।

---विज्ञापन---

OTT movies
OTT movies

OTT Top 5 Most-Watched Films: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज में कुछ लोगों को खूब पसंद आती हैं। वैसे तो कुछ फिल्में थियेटर के बाद नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होती हैं, लेकिन कुछ मूवीज को डायरेक्ट ओटीटी रिलीज किया जाता है। इन सभी न्यू ओटीटी रिलीज में से पिछले हफ्ते जिन 5 फिल्मों को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा है, उनकी एक लिस्ट आ गई है।

ऑरमेक्स मीडिया हर वीक एक रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें ओटीटी मोस्ट वॉच मूवीज और सीरीज की लिस्ट आती है, मगर इस हफ्ते ऑरमेक्स ने टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें लास्ट वीक सबसे ज्यादा दर्शकों ने ओटीटी पर देखा है। खास बात ये है कि इस हफ्ते नेटफ्लिर्स की फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला है और उसने नंबर 1 की पॉजिशन हासिल की है। आइए जानते हैं कि बीते हफ्ते सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वो 5 फिल्में कौन-सी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Prime Video पर हिंदी में देखें ये 5 सुपरहिट साउथ मूवीज, भारत में कर रहीं ट्रेंड

ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन्स

सैफ अली खान, जयदीप अहलावत स्टारर ‘ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन्स’ को इस हफ्ते 5.2 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1 है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ‘ज्वेल थीफ – द हाइस्ट बिगिन्स’ की कहानी में हीरे की चोरी दिखाई गई है और इसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

वीरा धीरा सूरन:पार्ट 2

साउथ एक्टर विक्रम की तमिल थ्रिलर मूवी ‘वीरा धीरा सूरन:पार्ट 2’ प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल को रिलीज हुई है। यह फिल्म दूसरे नंबर पर है और इसे 3.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। विक्रम ने इस मूवी में दमदार एक्शन का तड़का लगाया है और उनका लुक भी काफी किलर है।

---विज्ञापन---

एल2: एम्पुरान

मोहनलाल स्टारर ‘लूसिफर 2: एम्‍पुरान’ को थियेटर में भी लोगों ने दिल खोलकर पसंद किया था और अब ओटीटी पर भी फिल्म जादू चला हुआ है। ओटीटी पर इस फिल्म को अब तक 3.0 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये मूवी नंबर 3 पर बनी हुई है।

---विज्ञापन---

मैड स्क्वायर

तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मैड स्क्वायर’ ओटीटी पर खूब देखी जा रही है और इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभा रही है और इसके फनी सीन भी लोग पंसद कर रहे हैं। 2.8 मिलियन व्यूज के साथ ओटीटी पर ये फिल्म नंबर 4 पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

---विज्ञापन---

मेरे हस्बैंड की बीवी

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। थियेटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर ये फिल्म छा गई है। इस हफ्ते 1.9 मिलियन व्यूज के साथ ये फिल्म टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: तलाक के बाद आइटम सॉन्ग में दिखीं Dhanashree Verma, गाना देख यूजर्स को आई ‘चहल’ की याद

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2025 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola