Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर स्ट्रीम हुईं ये 5 लेटेस्ट फिल्में, आज ही वॉच लिस्ट में करें ऐड

Prime Video 5 Latest Movies: ओटीटी पर हाल ही में पांच लेटेस्ट फिल्में रिलीज हुई हैं। इन्हें देख आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। आइए आपको बताते हैं हम किन मूवीज की बात कर रहे हैं?

Prime Video 5 Latest Movies: प्राइम वीडियो पर हाल ही में कई धांसू फिल्में स्ट्रीम हुई हैं। इसमें रोमांटिक मूवीज से लेकर एक्शन मूवीज तक शामिल हैं। आप इन मूवीज को देखकर बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। वहीं इन मूवीज को आप अपने ऑफिस के बाद डिनर टाइम पर भी देख सकते हैं। इसमें एक बढ़कर एक मूवीज शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?

सिंघम अगेन (Singham Again)

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। इसमें अजय देवगन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ भरपूर एक्शन की डोज मिलेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली A रेटेड फिल्म, जिसके हेडिंग में आंसू, एक्ट्रेस धांसू पर कहानी में हिंसा

---विज्ञापन---

गर्ल्स विल बी गर्ल्स (Girls Will Be Girls)

शुचि तलाटी के निर्देशन में बनी ये एक ड्रामा फिल्म है। इसका प्रीमियर प्रीमियर 2024 सनडांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। वहीं कास्ट की बात करें तो मूवी में प्रीति पाणिग्रही, केसव बिनय किरण और कानि कुश्रुति लीड रोल में हैं। आप इसे घर पर बैठकर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

योर फॉल्ट (Your Fault)

इस स्पेनिश रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। फाइनली इसे प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है। आप इसे हिंदी और इंग्लिश के साथ-साथ कई भाषा में भी देख सकते हैं। इसे डोमिंगो गोंजालेज ने डायरेक्ट किया है। निकोल वालेस और गेब्रियल ग्वेरा इस मूवी में लीड रोल में हैं।

---विज्ञापन---

रेड वन (Red One)

ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। जिसे जेक कासडन ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी को देखते समय आप जरा भी बोर नहीं होंगे। वहीं इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। कास्ट की बात करें तो इसमें ड्वेन जॉनसन, क्रिस इवान, लुसी लियू और जेके सिमंस मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

मुरा (Mura)

बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के बाद इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। ये एक एक्शन कॉमेडी मूवी है। ये फिल्म ऐसे युवाओं पर बेस्ड है जो काले धन से भरी एक तिजोरी को तोड़ने के मुश्किल मिशन में निकलते हैं। इसमें हृदु हारून और कानि कुश्रुति मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जुहू बीच पर डांस कर किया गुजारा, 9 साल छोटे शख्स से शादी, आज बड़े स्टार्स करते हैं सलाम; पहचाना कौन?

First published on: Jan 08, 2025 02:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो