Farah Khan Birthday: बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। वहीं इस सितारों को स्टार बनाने वाले डायरेक्टर्स ने भी बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल की है। तब कहीं जाकर अपना नाम बनाया। आज हम जिस डायरेक्टर की बात करने जा रहे हैं उन्होंने दीपिका पादुकोण से लेकर राखी सावंत तक की किस्मत चमकाई है। वहीं शाहरुख खान भी उनके काफी करीबी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं फेमस डायरेक्टर फराह खान की। फराह कल यानी 9 जनवरी को अपना 59वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
आर्थिक तंगी का झेला दर्द
फराह खान अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स आज उन्हें सलाम ठोकते हैं, लेकिन एक समय था जब फराह जुहू बीच पर डांस कर गुजारा किया करती थीं। फराह का बचपन काफी गरीब में गुजरा है। उनके पिता कामरान खान एक फिल्म निर्माता थे। फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी फराह पर आ गई थी। उन्होंने परिवार का गुजारा करने के लिए जुहू बीच पर डांस तक किया। वहीं उनके भाई साजिद खान हाई-प्रोफाइल पार्टियों में जोकर बनकर पैसे कमाते थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Toxic teaser: KGF स्टार यश का ‘टॉक्सिक’ लुक रिवील, 59 सेकंड के टीजर ने काटा गदर
कोरियाग्राफी से की करियर की शुरुआत
वहीं इंडस्ट्री में फराह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की। सरोज खान की वजह से ही उनका करियर चल पाया। दरअसल साल 1992 में आमिर खान की जो जीता वही सिकंदर के गानों की कोरियोग्राफी सरोज खान ने छोड़ दी थी जिसके बाद ये फराह को मिल गए। फराह ने कई गानों को कोरियोग्राफ कर अपना करियर बनाया। इसके बाद वो तरक्की करती रहीं और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
दीपिका को बनाया स्टार
फराह ने शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’ से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक की फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ में न्यू कमर दीपिका पादुकोण को कास्ट कर उनका करियर बनाया। ये मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं फराह की वजह से दीपिका की डेब्यू मूवी ही सुपरहिट हो गई। वहीं ‘मैं हू नां’ में फराह ने राखी सावंत को अहम रोल दिया था। जिसके बाद से राखी का करियर भी पटरी पर आ गया था। इस बात का खुलासा राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में खुद किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
9 साल छोटे शख्स के प्यार में पड़ी फराह
फराह ने अपने से 9 साल छोटे शख्स शिरीष कुंदर से शादी रचाई, जिसके बाद से वो काफी सुर्खियों में भी आईं। दरअसल मैं हूं ना मूवी के सेट से ही फराह और शिरीष की लव स्टोरी शुरू हुई। शिरीष ने इस मूवी में एडिटर की जॉब की थी। 7 महीने तक डेटिंग के बाद दोनों ने गोवा में सगाई की। इसके बाद पहले रजिस्टर्ड मैरिज की फिर साउथ इंडियन मैरिज भी की। वहीं इसके बाद निकाह भी किया। दरअसल शिरीष साउथ इंडियन हैं और फराह मुस्लिम हैं। इसलिए अलग-अलग तरीकों से शादी की।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ट्रिपलेट्स को दिया जन्म
फराह ने शादी के तकरीबन चार साल बाद 2008 में तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। जी हां फराह के एक साथ ट्रिपलेट्स हुए थे। इसके बाद भी वो काफी चर्चाओं में बन गई थी। क्योंकि ये कोई आम बात नहीं है। उनके बच्चों के नाम आन्या, दीवा और जार है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के वोटिंग ट्रेंड में शॉकिंग रिजल्ट, इस कंटेस्टेंट का बेघर होना तय