Friday, 27 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहीं दुनिया की पहली सुपरमॉडल वेरूश्का, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

फैशन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. दुनिया की पहली सुपरमॉडल्स में शुमार वेरा 'वेरूश्का' वॉन लेहन्डॉर्फ का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है.

Veruschka Supermodel
दुनिया की पहली सुपरमॉडल्स में 'वेरूश्का' का निधन, Photo Credit- Social Media

दुनिया की पहली सुपरमॉडल्स में शुमार वेरा ‘वेरूश्का’ वॉन लेहन्डॉर्फ का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 24 नवंबर 2026 को बर्लिन स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनकी बहन कैथरीना कैपेलहॉफ वुल्फ ने दी. इस खबर से फैशन और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

परिवार ने दी निधन की जानकारी

वेरूश्का की बहन कैथरीना ने अपने कपड़ों के ब्रांड की वेबसाइट पर एक भावुक बयान जारी किया. इसमें उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को काउंटेस वेरा वॉन लेहन्डॉर्फ का निधन हो गया. उन्होंने उन्हें शानदार कलाकार और बेहतरीन महिला बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

---विज्ञापन---

कब और कैसे हुई वेरूश्का की मौत?

जर्मन अखबार ‘बिल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब वेरूश्का ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो वह परिवार और दोस्तों के बीच में थीं और शांति से इस दुनिया से रुख्सती ली. वहीं, बात अगर उनकी प्रोपर्टी की करें, तो उनका कुछ हिस्सा जर्मनी के ल्यूनेबर्ग स्थित ईस्ट प्रशियन स्टेट म्यूजियम को डोनेट हुआ है.

मुश्किल बचपन से शुरू हुआ सुपरमॉडल बनने का सफर

वेरूश्का का जन्म 14 मई 1939 को कोनिग्सबर्ग (ईस्ट प्रशिया) में हुआ था. उनका बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा. 5 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था. एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश उनके पिता का नाम घसीटते हुए उन्हें मौत की सजा दी गई थी. जिसके बाद पूरा परिवार संकटों से घिर गया था, और छोटी सी वेरूश्का की जिंदगी संघर्षों से भर गई थी.

---विज्ञापन---

मुश्किलों से गुजरकर बनाया बड़ा नाम

बाद में उन्होंने हैम्बर्ग में कला की पढ़ाई की और फिर फ्लोरेंस चली गईं. साल 1959 में फोटोग्राफर उगो मुलास की नजर उन पर पड़ी. यहीं से उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद पेरिस में उनकी मुलाकात मशहूर फोर्ड मॉडलिंग एजेंसी की प्रमुख एलीन फोर्ड से हुई.

एक दिन की फीस थी 10 हजार डॉलर

6 फीट से ज्यादा लंबी वेरूश्का जल्द ही फैशन की दुनिया का बड़ा नाम बन गईं. वह अपने दौर की सबसे चर्चित और महंगी मॉडल्स में शामिल थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक दिन के काम के लिए 10 हजार डॉलर तक फीस लेती थीं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘वोग’ मैगजीन की तत्कालीन एडिटर डायना व्रीलैंड ने उन्हें एक दर्जन से ज्यादा बार कवर पर जगह दी थी.

---विज्ञापन---

फिल्मों में भी दिखाया था हुनर

वेरूश्का ने सिर्फ मॉडलिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया. वह माइकलएंजेलो एंटोनियोनी की चर्चित फिल्म ‘ब्लोअप’ और साल 2006 में आई ‘कैसिनो रॉयल’ में नजर आई थीं. बहरहाल, उनके निधन के बाद फोटोग्राफर फ्रेंको रुबार्टेली ने भी उन्हें याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वेरूश्का की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह सिर्फ शानदार मॉडल नहीं, बल्कि शालीन, संवेदनशील और साहसी महिला थीं. उन्होंने कहा कि उनकी खूबसूरती सिर्फ कैमरे तक सीमित नहीं थी, बल्कि लोगों के दिलों में उतर जाती थी.

First published on: Nov 27, 2026 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो