Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर आई मर्डर मिस्ट्री, 1 घंटे 58 मिनट की कहानी, सस्पेंस से भरा क्लाइमैक्स

OTT प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में एक नई फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है, जो थियेटर रिलीज के 21 दिन बाद ओटीटी पर आ गई है। चलती बस में मर्डर की ये कहानी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, जिसमें खूब सस्पेंस का तड़का लगा हुआ है।

---विज्ञापन---

ten hours
ten hours

Prime Video Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज का अंबार लगा रहता है, जिसकी वजह से लोगों का ध्यान अब सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर लगा रहता है। हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में-सीरीज रिलीज हो रही हैं और आज हम आपको एक मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसमें कूट-कूटकर सस्पेंस भरा हुआ है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या है।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma Show के दास दादा का निधन, कॉमेडियन कीकू हुए इमोशनल

---विज्ञापन---

मर्डर मिस्ट्री के साथ थ्रिलर का मजा

बॉलीवुड से ज्यादा अब साउथ की फिल्में लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर हो रही हैं। खासतौर कम बजट और छोटे एक्टर्स की फिल्मों की कहानी लोगों को इंप्रेस कर रही है और हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो भी एक तमिल फिल्म है, जो 18 अप्रैल को थियेटर में रिलीज हुई थी। रिलीज के 21 दिन बाद फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है, जिसकी कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर दोनों है।

क्या है टेन आवर्स की कहानी

इस फिल्म का डायरेक्शन इलियाराजा कलियापेरुमल ने किया है, ये एक लड़की के मर्डर की कहानी है, जिसके सस्पेक्ट 25 लोग हैं। चलती बस में हुए इस खून के लिए पुलिस खुद को 10 घंटे पीछे लेकर जाती है। अब पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को कैसे सुलझाती है और लड़की का खूनी आखिर कौन निकलता है, ये देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो का रूख करने पड़ेगा।

---विज्ञापन---

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

फिल्म टेन आवर्स की कहानी बेहद रोचक है और अगर आप इसे एक बार देखना शुरू कर देते हैं। तो क्लाइमैक्स तक मूवी आपको बोर नहीं होने देगी और सस्पेंस इतना है कि वो आपको बिल्कुल फिल्म से नजर नहीं हटाने देगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीबन 2 करोड़ रुपये कमाई की थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और इसके IMDB ने 7.3 रेटिंग दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: परेश रावल संग अक्षय कुमार की 8 फिल्में, जानें BO पर कैसा रहा जोड़ी का हाल?

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2025 06:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola