Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

परिणीति ने राघव से जुड़े कौन से 4 सवाल गूगल पर किए सर्च? कपिल के शो में खुद किया खुलासा

The Great Indian Kapil Sharma Show: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कपिल शर्मा के शो के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए हैं। यहां दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किए। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने पहली मुलाकात के बाद राघव के बारे में गूगल पर क्या सर्च किया था?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

The Great Indian Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। हर शनिवार को इसका नया एपिसोड रिलीज किया जाता है। हाल ही के एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा साथ में नजर आए। दोनों ने शो की कास्ट के साथ खूब मजे भी किए। वहीं फैंस के सामने भी कपल ने कुछ नए खुलासे किए। इस दौरान परिणीति ने बताया राघव से मिलने के बाद उन्होंने कौन से 4 सवाल गूगल किए थे। आइए आपको भी बताते हैं वो कौन-कौन से सवाल हैं?

यह भी पढ़ें: ‘Parineeti जो कहती हैं, होता है उसका उल्टा…’, Raghav Chaddha का कपिल के शो में खुलासा; जताई खास इच्छा

---विज्ञापन---

कहां हुई थी पहली मुलाकात?

परिणीति और राघव ने शो में अपनी पहली मुलाकात के बारे में बातें की। एक्ट्रेस ने बताया कि हम दोनों पहली बार लंदन में एक अवॉर्ड शो में मिले थे। इसके बाद अगले दिन मैं अपने मैनेजर के साथ राघव से मिलने गई थी। उस समय राघव के साथ भी 4-5 लोग थे और मेरे साथ भी 5 लोग गए थे। फिर हम सभी ने एक साथ ब्रेकफास्ट किया। उसके बाद मैं अपने होटल में वापस आ गई।

---विज्ञापन---

मुलाकात के बाद ये सवाल किए सर्च

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जैसे ही मैं वापस होटल रूम में आई मैंने अपना लैपटॉप खोला और राघव के बारे में 4 सवाल गूगल पर सर्च किए। पहला, ‘राघव चड्ढा की उम्र क्या है?’ दूसरा, ‘क्या राघव चड्ढा शादी शुदा हैं?’ तीसरा, ‘पार्लियामेंट मेंबर की क्या ड्यूटी होती हैं?’ और चौथा, ‘राघव चड्ढा की हाइट कितनी है?’ एक्ट्रेस ने शो पर जैसे ही इन सवालों के बारे में बताया हर कोई हंसने लगा।

कब हुई थी दोनों की शादी?

बता दें राघव और परिणीति ने 24 सितंबर साल 2023 में एक-दूसरे से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में खास फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया था। वहीं कपिल के शो में परिणीति और राघव ने अपनी शादी को लेकर भी कुछ चीजें बताई। परिणीति ने कहा कि शादी में हम दोनों की साइड के गेस्ट काफी अलग थे। जहां राघव की साइड से नेता लोग आए तो मेरी साइड से अभिनेता लोग नजर आए थे। वाकई हमारी शादी कमाल की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 160 पान, एक किरदार ने ऑस्कर में भेजा, Ravi Kishan से Netflix पर हुई चूक, कपिल ने पकड़ी

First published on: Aug 03, 2025 09:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola