Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भी थी सुपरहिट

OTT Trending: सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद हाल ही में ये साउथ फिल्म ओटीटी रिलीज हुई है. यहां आते ही फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई.

OTT Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. बीते 2 अक्टूबर को यहां एक ऐसी साउथ फिल्म आई, जो अब रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा वॉच टाइम का रिकॉर्ड बनाया है. इसकी मजेदार इमोशनल कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं मलयालम भाषा की फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’, जो हाल ही में JioHotstar पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने यहां पहले दिन किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा वॉच-टाइम दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. निविन पॉली और ममिता बैजू स्टारर ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर की थी धुआंधार कमाई

सिनेमाघरों में भी ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ शानदार रिस्पॉन्स मिला था. मात्र 25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 337 करोड़ रुपये की कलेक्शन की थी. इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय निर्देशक गिरीश एडी ने किया है और इसे ‘भावना स्टूडियोज’ के तहत फहद फासिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी केरल के अंगमाली में एक कैथोलिक पैरिश समुदाय (बेथलहम कुडुम्बा यूनिट) की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें कॉलेज की लड़की एशले और उसके उम्र में काफी बड़े पड़ोसी जस्टिन की सीक्रेट लव-स्टोरी को दिखाया है. कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को देखकर आपका मूड फ्रेश ही जाएगा.

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसे आप यहां मलयालम भाषा के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ डबिंग के साथ भी देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2026 10:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola