Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहे ये 5 रियलिटी शो, फ्री टाइम में करें बिंज वॉच

जियोहॉटस्टार पर रियलिटी शोज ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक इन शोज को नहीं देखा है तो आज ही अपनी वॉचलिस्ट में इन शोज को ऐड कर लें। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल हैं?

अगर आप भी रियलिटी शोज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड हो रही रियलिटी शोज (JioHotstar Trending Reality Shows) लेकर आए हैं। अगर आपने अभी तक ये शोज नहीं देखे हैं तो अपने फ्री टाइम में इन्हें बिंज वॉच करें। इस लिस्ट में भारती सिंह के शो से लेकर मुनव्वर फारूकी तक का शो शामिल है। वहीं ये जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से रियलिटी शोज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में मलाइका अरोड़ा की दिलकश अदाएं, फोटोज पर अटकी रह जाएंगी निगाहें

---विज्ञापन---

Laughter Chefs 2

भारती सिंह का कुकिंग रियलिटी शो जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें टीवी के फेमस सेलेब्स कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुकिंग के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स इसमें कॉमेडी का तड़का भी लगाते नजर आ रहे हैं। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=FZ9Qbtm3JI8

---विज्ञापन---

Roadies XX

रोडीज 20 भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें प्रिंस नरूला, एल्विश यादव, रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया गैंग लीडर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं रणविजय सिंह शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके एपिसोड्स रविवार और शनिवार शाम 7 बजे टेलीकास्ट किए जाते हैं।

---विज्ञापन---

Hafta Vasooli

बिग बॉस 17 विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का ये कॉमेडी रियलिटी शो भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसके हर एपिसोड में टीवी की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती हैं। वहीं मुनव्वर इन सेलेब्स के इंटरव्यू लेते हैं।

---विज्ञापन---

7 days Live

अनुभव सिंह बस्सी का ये रियलिटी शो भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें दो-दो इंफ्लूएंसर टीम में गेम खेलते नजर आते हैं। वहीं अगर आपने अभी तक ये शो नहीं देखा है तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें।

---विज्ञापन---

Love Life Lafde

मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान का ये शो भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। इसमें जाने-माने सेलेब्स अपनी लव स्टोरी के किस्से शेयर करते नजर आते हैं। वहीं जाकिर खान इस दौरान उनसे मजेदार सवाल पूछते नजर आते हैं। इसे देखकर आपकी बोरियत भी दूर हो जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ब्लैक ड्रेस में मलाइका अरोड़ा की दिलकश अदाएं, फोटोज पर अटकी रह जाएंगी निगाहें

First published on: Mar 18, 2025 02:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो