Bobby Deol Aashram 4: बॉबी देओल जिन्होंने बाबा निराला बनकर ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था, एकबार फिर जोरदार वापसी को तैयार हैं, आश्रम वेब सीरीज के दर्शकों के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है, जहां बाबा निराला ‘आश्रम’ के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं. इस खबर को सुनने के बाद दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है. दरअसल, सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग पूरी हो गई है. बॉबी देओल और डायरेक्टर प्रकाश झा ने पूरी टीम के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद जश्न मनाया है.
केक काटकर मनाया शूटिंग पूरी होने का जश्न
‘आश्रम 4’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी एक खास जश्न के जरिए सामने आई. सेट पर बॉबी देओल और प्रकाश झा के साथ पूरी टीम ने केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया. केक पर ‘जपनाम, इट्स अ रैप- आश्रम सीजन 4’ लिखा हुआ था. इस मौके की तस्वीरों ने सीरीज को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसके रिलीज होने की तारीख का खुलासा नहीं किया है.
बाबा निराला बनकर छा गए थे बॉबी देओल
बॉबी देओल के करियर में ‘आश्रम’ बेहद अहम सीरीज साबित हुई है. साल 2020 में रिलीज हुए इसके पहले सीजन में अभिनेता ने बाबा निराला का किरदार निभाया था. एक ऐसे बाबा की कहानी, जो खुद को भगवान बताकर लोगों की आस्था का फायदा उठाता है. बॉबी ने इस नेगेटिव किरदार को जिस अंदाज में पर्दे पर उतारा, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया था.
तीन सीजन के बाद अब आगे बढ़ेगी कहानी
‘आश्रम’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं. तीसरे सीजन को दो हिस्सों में दर्शकों के सामने लाया गया था. जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था.अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे सीजन में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, बॉबी देओल एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में नजर आएंगे या दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा. फिलहाल, रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, जिसका आभी दर्शकों को इंतजार है.