कनाडाई पॉपस्टार एव्रिल लावीन के घर खुशियों ने दस्तक दी है. मशहूर सिंगर 42 साल की उम्र में मां बन गई हैं. उनके घर नन्ही सी परी आई है, सिंगर ने प्यारी सी बेटी का वेलकम किया है. जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है, सिंगर ने इंस्टाग्राम पर बेटी की प्यारी सी फोटो शेयर कर एक दिल खुश कर देने वाला कैप्शन लिखा है, जिसे पढ़कर आप भी सिंगर की खुशी का अंदाजा लगा पाएंगे.
‘हमारी प्रिंसेस आ गई है’
इस खुशखबरी के सामने आने के बाद लोग फैंस भर-भरकर शुभकामनाएं दे रहे हैं, बात दें, एव्रिल लावीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से एक तस्वीर में सिंगर और उनके पार्टनर अपनी नन्ही बेटी के हाथों को थामे नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में एव्रिल अपनी लाडली के साथ दिखाई दे रही हैं. तीसरी फोटो में कपल और उनकी बेटी के जूते नजर आ रहे हैं.
सिंगर का प्यार भरा कैप्शन
इन तस्वीरों के साथ सिंगर ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा, ‘हमारी प्रिंसेस आ गई है.’ हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है. इतना ही नहीं, तस्वीरों में उनके पार्टनर का चेहरा भी नजर नहीं आ रहा है. सिंगर ने अपने पार्टनर की पहचान को भी निजी रखा है.
डेटिंग को लेकर क्या बोली थीं सिंगर?
एव्रिल अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. मई 2024 में वह एलेक्स कूपर के मशहूर पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ और डेटिंग को लेकर खुलकर बात की थी.
रिश्तों पर क्या बोलीं सिंगर?
सिंगर ने कहा था कि उन्होंने कभी वास्तव में डेटिंग नहीं की, बल्कि वह हमेशा लंबे रिश्तों में रही हैं. हालांकि, उस वक्त उन्होंने अपनी जिंदगी में किसी खास शख्स के होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी.
दो बार टूट चुकी है एव्रिल की शादी
एव्रिल लावीन की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उन्होंने साल 2006 में सम 41 बैंड के फ्रंटमैन डेरिक व्हिब्ली से पहली शादी की थी. उस वक्त एव्रिल 21 साल की थीं. हालांकि, तीन साल बाद 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और 2010 में उनका तलाक फाइनल हो गया.
सिंगर बेटी के आने की मना रहीं हैं खुशियां
इसके बाद सिंगर ने साल 2013 में कनाडाई म्यूजिशियन चाड क्रोगर से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका. साल 2015 में दोनों अलग हो गए. अब जिंदगी के इस नए पड़ाव पर एव्रिल मां बनने की खुशी मना रही हैं. उनकी बेटी की पहली झलक देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं.