Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी हीरो बनकर की शुरुआत, फिर विलेन बनकर छाए, 5 दशक तक सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर गिरी बाबू का निधन

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गिरी बाबू का निधन हो गया है. उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे.

Giri babu death
दिग्गज अभिनेता गिरी बाबू का हुआ निधन, Photo Credit- Social Media

दीवाली की खुशियों के बीच साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर गिरी बाबू का निधन हो गया है, उन्होंने 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से फैंस और करीबियों के बीच शोक की लहर है, रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे गिरी बाबू लंबे समय से हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे. 14 नवंबर यानी शनिवार को अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. 600 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके एक्टर के जाने से उनके फैंस सदमे में हैं.

किसान परिवार से निकलकर बने सिनेमा के दिग्गज

गिरी बाबू का जन्म प्रकाशम जिले के रविनुथला गांव में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था. उनका ताल्लुक भले ही फिल्मी दुनिया से नहीं था, लेकिन अभिनय का जुनून उन्हें चेन्नई खींच ले गया. यहां उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बना ली.

---विज्ञापन---

कब और कैसे हुई अभिनय करियर की शुरुआत?

गिरी बाबू ने साल 1973 में फिल्म ‘जगमे माया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया, लेकिन बाद में विलेन के किरदारों में भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इतना ही नहीं, अपनी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों को हंसाया भी. यही वजह रही कि वह हर तरह के किरदार में आसानी से ढल जाते थे.

इन फिल्मों में छोड़ी अभिनय की छाप

गिरी बाबू ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं हैं. उनकी एक्टिंग के दर्शक दीवाने रहे हैं.गिरी बाबू ने अपने किरदारों के जरिए साबित किया कि एक कलाकार के लिए हीरो या विलेन होना मायने नहीं रखता, बल्कि मायने अगर कुछ रखता है, तो किरदार है जिसे वो बड़े पर्दे पर जीता है, जिसे दशकों तक लोग याद रखते हैं.

---विज्ञापन---

एक्टर के साथ-साथ हैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर

आपको जानकर हैरानी होगी कि गिरी बाबू सिर्फ एक एक्टर नहीं एक डायरेक्टर और प्रोड्यूर भी रहे उन्होंने जयभेरी पिक्चर्स नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था जिसके तहत उन्होंने कई फिल्में भी बनाईं थीं. उनके बेटे रघु बाबू भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और एक जाना-पहचाना नाम हैं उन्होंने तमिल इंडस्ट्री का मशहूर कॉमेडियन माना जाता है.

First published on: Nov 14, 2026 07:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो