क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, मालती ने 14 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर भाई दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद मालती की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. दीपक ने बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक अच्छे पति की विश मांगी है. अब फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या मालती जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं?
बहन को डराकर दीपक ने मनाया बर्थडे
दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालती के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मालती फोन पर किसी से बात करती नजर आ रही हैं. तभी पीछे से दीपक अचानक आकर उन्हें डरा देते हैं. भाई की इस हरकत से मालती जोर से चीख पड़ती हैं, लेकिन अगले ही पल दोनों हंसने लगते हैं.
दीपक के कैप्शन ने मचाई हलचल
दीपक के इस वीडियो में जहां दोनों भाई-बहन का खूबसूरत बॉन्ड दिख रहा है, वहीं क्रिकेटर के इस वीडियो में दिए गए कैप्शन की वजह से लोगों के बीच हलचल मच गई. उन्होंने बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सिस्टर मालती चाहर… भगवान इस साल आपको एक अच्छा पति दे.’
कमेंट देख फैंस का ठनका माथा
दीपक की इस विश के बाद सोशल मीडिया पर मालती की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई. फैंस इस वीडियो को देखने के बाद मालती को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, तो शादी को लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं, कि आखिर कब और किससे शादी करने वाली हैं दीपक की लाडली बहन.
मालती का भी दिखा खा स्वैग
दीपक ही नहीं खुद मालती ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और खुद को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं, इन तस्वीरों में उनका कातिलाना अंदाज देख रहा है. जिपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
क्या करती हैं मालती चाहर?
मालती चाहर एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं. इसके अलावा वह मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा ले चुकी हैं. मालती सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं. शो में उनकी मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.