Sunday, 27 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: पहले कोर्ट मैरिज, फिर रचाई धूमधाम से शादी… ‘अंबरसरिया’ एक्ट्रेस मोनिका गिल ने शेयर कीं वेडिंग फोटोज

Entertainment News Live: फेमस पंजाबी एक्ट्रेस मोनिका गिल अब शादी के बंधन में बंध गई हैं. आज बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर यश चोपड़ा की जयंती है. फिल्म 'द पैराडाइज' और 'द वन' ने शनिवार को काफी अच्छा कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: ‘अंबरसरिया’ और ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ जैसी हिट पंजाबी फिल्में देने वाली एक्ट्रेस मोनिका गिल अब शादी के बंधन में बंध गई हैं. मोनिका गिल ने अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर ब्रायन शर्मा के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. मालूम हो कि मोनिका गिल और ब्रायन शर्मा ने अगस्त में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके एक महीने बाद दोनों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. मोनिका गिल ने अब इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने शादी और उसकी रस्मों की कई सारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.

मोनिका गिल ने पूरा किया मिशन शर्मा

मोनिका गिल ने अपनी शादी की खुशखबरी डिजिटल पेंटिंग की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए दी. उन्होंने अपनी शादी को एक स्पाय मिशन की तरह बताया. शादी से जुड़ी अपनी सभी पोस्ट में उन्होंने #MissionSharma2026 हैशटैग का इस्तेमाल किया है. मोनिका गिल ने इन तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा, ‘#MissionSharma2026 शुरू होता है!” इसके बाद उन्होंने एक दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एजेंट अपनी स्थिति में हैं. एक्टिव मिशन से पहले फाइनल कवरेज.” उनकी शादी की खबर मिलते ही फैंस और को-स्टार्स ने दोनों को बधाई दी.

यश चोपड़ा का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है. ‘वीर-जारा’, ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा की आज 94वीं जयंती है. यश चोपड़ा ने साल 1959 में आई फिल्म ‘धूल का फूल’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सालों तक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में दीं. सालों तक फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा का 21 अक्टूबर 2012 को मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हो गया.

‘पैराडाइज’ के तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ ने तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 76.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘द वन’ की दूसरे दिन बढ़ी कमाई

सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ ने दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 19 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ‘द वन’ ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 24.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

10:34 (IST) 27 Sep 2026
Entertainment News Live: यश चोपड़ा का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है. ‘वीर-जारा’, ‘डर’, ‘दिल तो पागल है’, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर यश चोपड़ा की आज 94वीं जयंती है. यश चोपड़ा ने साल 1959 में आई फिल्म ‘धूल का फूल’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सालों तक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में दीं. सालों तक फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा का 21 अक्टूबर 2012 को मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हो गया.

https://www.instagram.com/reel/DdxpgF7BENK/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Sep 27, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola