Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अजय देवगन लेकर आ रहे ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन, जानें कब और कहां देखें ये शो

Crime Patrol New Season: टीवी के पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल के नए सीजन को बॉलीवुड स्टार अजय देवगन होस्ट करेंगे. आइए जानते हैं कि इस शो को लेकर एक्टर ने कहा और कब और कैसे इस शो को आप देख पाएंगे.

Ajay Devgn makes television hosting debut on Crime Patrol

Crime Patrol New Season: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन टीवी के पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल के नए सीजन के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. अजय ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन ‘क्राइम पेट्रोल-क्राइम का करंट सीजन’ के जरिए असल जिंदगी के अपराधों से जुड़ी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाएंगे. आइए जानते हैं कि सीजन में क्या कुछ खास होगा और इसे लेकर अजय देवगन ने क्या कहा.

क्राइम पेट्रोल के नए सीजन से जुड़ने को लेकर अजय देवगन का कहना है कि उन्हें इसकी कहानियों में सबसे ज्यादा यही बात दिलचस्प लगती है कि ये वास्तविक अपराध मामलों से प्रेरित होती हैं. ऐसी कहानियां मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास की दुनिया को समझने और सावधान रहने का मौका भी देती हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां देखें ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन?

बात करें शो की स्ट्रीमिंग की तो, अजय देवगन का शो क्राइम पेट्रोल 31 अगस्त से दर्शक टीवी और ओटीटी पर देख सकेंगे. क्राइम पेट्रोल रात 10:30 बजे से टीवी चैनल सोनी टीवी पर आएगा. इसके अलावा आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर भी इसी टाइम पर देख सकते हैं. इसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने भी दी थी.

शो को लेकर क्या बोले अजय देवगन?

शो के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, ‘मुझे इस शो के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये लगती है कि इसकी कहानियां वास्तविक आपराधिक मामलों से प्रेरित हैं. उनमें से कई चौंकाने वाली हैं, क्योंकि वो आपको दिखाती हैं कि हमारे आस-पास की दुनिया में क्या-क्या हो सकता है. उन अपराधों में कभी-कभी ऐसे लोग भी शामिल होते हैं, जिनकी आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी. साथ ही इस शो में आप इन मामलों को सुलझाने में लगने वाली मेहनत और लगन को भी देखते हैं. मेरे लिए इस शो का मतलब सिर्फ दिलचस्प कहानियां बताना नहीं है, बल्कि ये दर्शकों के लिए आंखें खोलने वाला भी हो सकता है. आपको याद दिलाता है कि किसी पर भी आंख बद करके भरोसा न करें. ये जागरूकता युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है.

---विज्ञापन---

अजय देवगन ने अनूप सोनी को किया रिप्लेस

बता दें अजय देवगन से पहले क्राइम पेट्रोल शो को एक्टर अनूप सोनी होस्ट किया करते थे. लेकिन अब शो के मेकर्स ने अजय देवगन को चुन लिया है. ऐसे में अब ये देखना खास होगा कि क्या अजय का स्टारडम अनूप सोनी की तरह इस शो को लाइमलाइट दिला पाएगा या नहीं.

First published on: Aug 31, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola