Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Rani Mukerji Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन हो गया है. उनकी मां कृष्णा मुखर्जी 75 साल की थीं.

rani mukerji mother passes away

Rani Mukerji Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है. वो 75 साल की थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन मंगलवार 22 सितंबर दोपहर को हुआ है. उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस की टीम की ओर से दी गई है. बता दें कृष्णा मुखर्जी हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर थीं. उन्होंने कई मशहूर गाने भी गाए थे.

रानी मुखर्जी की मां का निधन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 22 सितंबर की दोपहर को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि यशराज फिल्म्स ने एक बयान जारी करते हुए की है और लोगों से दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है.

---विज्ञापन---
Rani Mukerji Mother Passes Away
Rani Mukerji Mother Passes Away

यशराज फिल्म्स ने अपने बयान में कहा, ‘भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया. परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में सम्मानपूर्वक प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है.’

सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी सिंगर थीं. उन्होंने बंगाली सिनेमा में कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में कई गाने को आवाज दी थी. उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी. रानी मुखर्जी अपने पिता राम और मां कृष्ण मुखर्जी के भी बेहद करीब रही हैं. रानी के पिता राम मुखर्जी ने इस दुनिया को साल 2017 में अलविदा कह दिया था. वहीं अब एक्ट्रेस की मां का भी निधन हो गया है. कृष्णा अपनी बेटी रानी के साथ अक्सर इवेंट और फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आती थीं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2026 02:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola