Saturday, 28 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zee-5 पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 थ्रिलर फिल्में, अभी तक नहीं देखी तो आज ही करें बिंज वॉच

Zee-5 Trending Thriller Movies: जी-5 पर थ्रिलर मूवी ट्रेंड कर रही हैं। अगर आप भी थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

Zee-5 Trending Thriller Movies: वीकेंड पर अगर आप भी घर बैठकर अपना टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो हम आपके लिए जी-5 पर ट्रेंड कर रही फिल्में लेकर आए हैं। इन थ्रिलर मूवीज को देखकर आपका वीकेंड शानदार बीतेगा। वहीं आप इन मूवीज से बोर भी नहीं होंगे। अगर आपने ये मूवीज अभी तक नहीं देखी हैं तो आज ही इन मूवीज को बिंज वॉच करें। इसमें मनोज बाजपेयी की मूवी से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मूवी तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर और कौन-कौन सी मूवीज इस लिस्ट में शामिल हैं।

वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की ये मूवी पिछले साल ही रिलीज हुई। इस मूवी में एक्शन्स के साथ-साथ सस्पेंस की भी भरमार है। इस मूवी को देखकर आपका वीकेंड शानदार बन जाएगा। वहीं आप इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan मामले में आरोपी का Exclusive CCTV फुटेज आया सामने, स्टेशन पर दिखा आखिरी बार

---विज्ञापन---

बस्तर: द नक्सल स्टोरी

अगर आप किसी अलग की तलाश में हैं तो सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है। इस वीकेंड ये मूवी आपको बोर नहीं होने देगी। इसे आप घर में सोफा पर बैठकर पॉपकॉर्न के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। वहीं इसमें अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

रौतू का राज

आनंद सुरपुर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में भी आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेंगे। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नारायणी शास्त्री लीड रोल में हैं। इसे पिछले साल 28 जून को जी-5 पर रिलीज किया गया था। आज भी ये मूवी ट्रेंड कर रही है।

---विज्ञापन---

भैया जी

मनोज बाजपेयी की इस मूवी में आपको एक्शन और थ्रिलर भरपूर मिलेगा। इसे अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ जोया हुसैन भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्पैच

डिस्पैच मूवी एक थ्रिलर और ड्रामा मूवी है। इसे कन्नू बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं कास्ट की बात करें तो इसमें मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसे 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में ओटीटी पर रिलीज किया गया था। आज भी ये मूवी जी-5 पर ट्रेंड कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aman Jaiswal की बच सकती थी जान, अगर सही टाइम पर पहुंचाया जाता हॉस्पिटल

First published on: Jan 18, 2025 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो