Crime Thriller: OTT पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप यहां कुछ अलग तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके तमिल सिनेमा की एक ऐसी फिल्म लेकर आए जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. साल 2011 में रिलीज हुई ये फिल्म सिर्फ एक साधारण मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि इसकी कहानी अपने रहस्यों से अंत तक आपको स्क्रीन छोड़ने नहीं देती है. इस फिल्म का निर्देशन मिस्किन (Mysskin) ने किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
कटे हुए हाथ
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है चेन्नई की बारिश से प्रभावित सड़कों पर मिले इंसानी हाथों से, जिन्हें बेहद सफाई से गिफ्ट पैक किए गए डिब्बों में रखा गया होता है. इस रहस्यमई घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल जाती है और पुलिस इस मामले जांच शुरू करती है.
खौफनाक राज से भरपूर कहानी
इस केस की जिम्मेदारी CB-CID अधिकारी जेके यानी J. Krishnamoorthy को मिलती है. इस रोल को चेरन ने निभाया है. जेके खुद भी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है, क्योंकि उसकी बहन करीब तीन महीने से गायब है और तमाम कोशिशों के बावजूद वह उसका पता नहीं लगा सका है. ऐसे में जेके थोड़ा मानसिक रूप से परेशान रहता है और वो नौकरी छोड़ने का फैसला कर लेता है. हालांकि, उसका सीनियर ऑफिसर इस्तीफा स्वीकार नहीं करता. इसके बाद जेके अपनी सहायक तमिलसेल्वी (दीपा शाह) और मुख्य रोगविज्ञानी डॉ. जुडास (जयप्रकाश) के साथ इस केस की जांच शुरू करता है.

ट्विस्ट देख घूम जाएगा दिमाग
आगे की कहानी में जेके को पता चलता है कि जिन लोगों के हाथ बरामद हो रहे हैं, उनका संबंध समाज के प्रभावशाली अपराधियों और कुछ पुलिस अधिकारियों से है. ये लोग एक बड़े देह व्यापार यानी सेक्स रैकेट और अपराध सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं. इसके बाद फिल्म में खतरनाक टखुलासा होता है. इन हत्याओं के पीछे किसी आम सीरियल किलर के बजाय एक सम्मानित डॉक्टर और उनकी पत्नी के परिवार का हाथ सामने आता है. फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2011 में आई फिल्म ‘युद्धम सेई’ की, जिसमें चेरन, दीपा शाह, वाई.जी. महेंद्रन और लक्ष्मी रामकृष्णन लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन मिस्किन ने किया है. ‘युद्धम सेई’ को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है. अगर आप क्राइम और मिस्ट्री से भरपूर कहानियां पसंद करते हैं ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.