Thursday, 26 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का हो गया पैचअप? एक्टर के एक कमेंट ने खोल दी सारी पोल!

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के एक बार फिर साथ होने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. हाल ही में तारा के बर्थडे के वीडियो से यह बात सामने आई.

Tara Sutaria Veer Pahariya Patchup
क्या खत्म हुई पहाड़िया-तारा सुतारिया के बीच की दूरियां? Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड में सितारों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों एक बार फिर एक्टर वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि, अब वीर के एक सोशल मीडिया कमेंट ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच फिर से सब कुछ ठीक हो गया है.

तारा की बर्थडे पोस्ट पर वीर का कमेंट

दरअसल, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने हाल ही में तारा सुतारिया के साथ उनके घर पर हुए प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में तारा अपने खास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाती नजर आईं. लेकिन इस पोस्ट पर आए एक कमेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा.

---विज्ञापन---
तारा के बर्थडे का वीडियो वायरल

वीर ने आखिर कमेंट में क्या लिखा?

यह कमेंट किसी और का नहीं, बल्कि वीर पहाड़िया का था. उन्होंने तारा की पोस्ट पर केक और व्हाइट हार्ट वाला इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया है. बस फिर क्या था, वीर का यह छोटा सा कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. फैंस इसे दोनों के रिश्ते में आई नई शुरुआत का इशारा मान रहे हैं.

फिर क्यों हो रही पैचअप की चर्चा?

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने साल 2025 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. इसी साल दिसंबर में दोनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में भी पहुंचे थे. हालांकि, इसके बाद उनके रिश्ते में अनबन और ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं.

ब्रेकअप पर क्या बोला कपल?

हालांकि, दोनों ने कभी ऑफीशियली अपने ब्रेकअप की बात नहीं की है, लेकिन लंबे समय तक साथ नजर नहीं आने के कारण फैंस ने मान लिया था कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है. अब वीर के कमेंट ने एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा दे दी है.

---विज्ञापन---

वीर को लेकर जाह्नवी का जवाब

इस पूरे मामले में जाह्नवी कपूर का एक पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है. दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन पहुंचे थे. शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा था कि वह वीर को डेटिंग को लेकर क्या सलाह देंगी.

क्या बोलीं थीं जाह्नवी कपूर?

इस पर जाह्नवी ने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘उसे कभी किसी कॉन्सर्ट में मत ले जाना.’ बता दें कि जाह्नवी, वीर के भाई शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. उनके इस जवाब को लोगों ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से जुड़े विवाद से जोड़कर देखा था.

---विज्ञापन---

फैंस के बीच एक्साइटमेंट हाई

बहरहाल, वीर और तारा ने पैचअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं, लेकिन वीर के एक कमेंट ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं.

First published on: Nov 26, 2026 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो