Matt Brown Death: हॉलीवुड की टीवी इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर समाने आई है. यहां टीवी के फेमस और दिग्गज एक्टर मैट ब्राउन का निधन हो गया है. ‘अलास्कन बुश पीपल’ जैसे पॉपुलर अमेरिकी टीवी शो में काम करने वाले मैट ब्राउन ने महज 43 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर उन्हीं के भाई बेयर ब्राउन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. बताया जा रहा है कि मैट ब्राउन ने खुद ही अपनी जिंदगी को खत्म किया है. इसके अवाला, मरने से पहले वो यूट्यूब लाइवस्ट्रीम पर भी आए थे, इस दौरान उन्होंने अपने शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं पहना था. जैसे ही मैट ब्राउन के निधन की खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लगर हो पड़ी है.
भाई ने दी मौत की जानकारी
मैट ब्राउन के निधन की जानकारी उनके भाई बेयर ब्राउन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है. उनके भाई बेयर ने बताया कि 43 साल के मैट ब्राउन का शव उनके घर के पास वाशिंगटन की एक नदी से बरामद किया गया था. इसके साथ ही बेयर ने बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत से ही शक था कि कहीं मैट खुद ही जान ना ले लें. लेकिन उन्हें जिसका डर था, वहीं हुआ. शनिवार को ओकानोगन नदी में मैट का शव मिला. बेयर ने एक टिकटॉक वीडियो में कहा, ‘कुछ घंटे पहले नदी में एक शव मिला था और उसकी पहचान मैट के रूप में हुई है.’
'Alaskan Bush People's star Matt Brown found dead in Washington by his youngest brother Noah, says brother Bear. He was 42. "Words can hurt more than fists," Bear warns. https://t.co/h3MzJ6CgKO
— Entertainment Weekly (@EW) May 31, 2026
खबर अपडेट हो रही है…