Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हम पूरी तरह टूट चुके है’, सिंगर जॉन एंडरसन का 71 की उम्र में निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज सिंगर जॉन एंडरसन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके जाने से परिवार गहरे सदमे में है.

John Anderson
मशहूर सिंगर जॉन एंडरसन का निधन, Photo Credit- Social Media

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. जिसने संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा दिया है, कंट्री म्यूजिक के दिग्गज सिंगर जॉन एंडरसन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस दुखद खबर को उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है, जिसके बाद जहां एक तरफ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं दूसरी तरफ फैंस दुख में हैं, और नम आखों से सोशल मीडिया पर अपने चहेते सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पोस्ट में परिवार ने क्या-क्या कहा?

जॉन एंडरसन के परिवार ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘बहुत भारी मन से हम अपने प्यारे पति, पिता, दादा और सबसे अच्छे दोस्त के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं.’

---विज्ञापन---

‘परिवार की जान थे जॉन’

परिवार ने आगे कहा कि दुनिया के लिए जॉन एक शानदार कंट्री म्यूजिक सिंगर थे, जिनकी आवाज और गानों ने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ, लेकिन उनके लिए वह सिर्फ एक मशहूर कलाकार नहीं, बल्कि परिवार की जान थे. वह सभी को हंसाते थे और आम पलों को भी खास बना देते थे. परिवार ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘हम पूरी तरह टूट चुके हैं.’

परिवार ने शेयर की दुखद खबर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के मुताबिक, जॉन का संगीत हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेगा, लेकिन उनके लिए उनकी सबसे बड़ी विरासत परिवार को दिया गया प्यार और साथ बिताई गई यादें हैं.

कब रखा संगीत की दुनिया में कदम?

जॉन एंडरसन ने साल 1977 में अपने पहले सिंगल ‘आई हैव गॉट अ फीलिन (समबडीज बीन स्टीलिन)’ से संगीत की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनके कई गाने बिलबोर्ड के कंट्री म्यूजिक चार्ट पर पहुंचे.

---विज्ञापन---

इन गानों से बनाई खास पहचान

उनके पांच गाने ‘वाइल्ड एंड ब्लू’, ‘स्विंगिन’, ‘ब्लैक शीप’, ‘स्ट्रेट टकीला नाइट’ और ‘मनी इन द बैंक’ चार्ट में नंबर वन पर रहे. वहीं, उनका गाना ‘सेमिनोल विंड’ दूसरे नंबर तक पहुंचा. उन्होंने अपने करियर में 22 स्टूडियो एल्बम भी रिकॉर्ड किए. उनका आखिरी एल्बम ‘ईयर्स’ साल 2020 में रिलीज हुआ था.

म्यूजिक इंडस्ट्री में मिला खास सम्मान

जॉन एंडरसन को उनके योगदान के लिए कई बड़े सम्मान मिले. 2014 को उन्हें नैशविले सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. इसके दस साल बाद, 2024 में उन्हें कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिली. जॉन अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. उनके निधन से परिवार ने अपना एक प्यारा साथी खो दिया है, जबकि संगीत जगत ने एक ऐसी आवाज खो दी है. जिसने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2026 05:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो