बीते साल ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शादी कर ली है। प्रियंका ने निक जोनस से शादी रचाई है। निक-प्रियंका की शादी के बाद बीते दिनों से ही जोनस फैमिली में एक और शादी की तैयारियां चल रही थीं। दरअसल जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी यूं तो दो महीने पहले ही एक प्राइवेट सेरेमनी में हो चुकी है। लेकिन हाल ही में इन्होंने पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से अपनी शादी का जश्न मनाया है। पेरिस के महल में इस कपल की दूसरी शादी हुई है।
जेठ जेठानी की शादी में प्रियंका ने भी खूब मस्ती की है। बीते दिनों से ही उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं। अब लीजिए हाल ही में जो औऱ सोफी की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर खुद कपल ने शेयर की है। जो औऱ सोफी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। पिक्चर में जो जहां ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं व्हाइट गाउन में सोफी भी गजब दिख रही हैं।
जो ने अपनी पिक्चर को शेयर करते हुए लिखा कि, Mr and Mrs Jonas। वहीं तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा एक औऱ तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सोफी व्हाइट गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। सोफी शीशे के सामने खड़ी दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर जो और सोफी की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। आपको बता दें कि जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है।
इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। अब ऑफिशियली दोनों की शादी की तस्वीर सामने आ गई है।